October 19, 2024

ख़बरे टी वी – स्विट्जरलैंड की संस्था (ई एस क्यू आर) ने अकादमी गुणवत्ता के लिए सम्मानित किया, अपने भारत के नालंदा विश्वविद्यालय को ……. जानिए पूरी खबर

इस वर्ष 2021 में नालंदा विश्वविद्यालय को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान स्विट्जरलैंड की संस्था (ई एस क्यू आर) ने अकादमी गुणवत्ता के लिए किया सम्मानित….

Khabre Tv – 9334598481 – इंजीनियर आदित्य की रिपोर्ट – पूर्व समय में नालंदा विश्वविद्यालय पूरे विश्व में अपने शैक्षणिक व्यवस्था को लेकर स्वर्ण अक्षरों में अपने नाम संजो के रखा है और आगामी समय में अपने नए स्वरूप में फिर से सजाया और संवारा जा रहा है नालंदा विश्वविद्यालय अपने धरोहर की वापसी की ओर है, इसी कड़ी में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित स्विट्जरलैंड की संस्था, यूरोपीयन सोसायटी फॉर क्वालिटी रिसर्च (ESQR) ने नालंदा विश्वविद्यालय को क्वालिटी अचीवमेंट अवार्ड – 2021 से सम्मानित किया है।

विदेश मंत्रालय से समृद्ध भारत के इस अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय की ओर से दुबई स्थित भारतीय दूतावास के कौसल श्री राम कुमार थंगराज 11 दिसंबर को दुबई में आयोजित सम्मान समारोह में यह पुरस्कार ग्रहण किए।

नालंदा विश्वविद्यालय को यह सम्मान इसके बहुआयामी एवं अनुसंधान उन्मुख शिक्षण पद्धति के लिए दिया गया है ।
इस अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह में यूरोप, एशिया, अमेरिका, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया समेत अनेक देशों के प्रतिष्ठानों विश्वविद्यालय और अन्य संस्थानों को विभिन्न श्रेणियों के लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

नालंदा विश्वविद्यालय के पुरस्कृत होने पर कुलपति प्रोफेसर सुनैना सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यहां हम लोगों ने विश्वविद्यालय के शैक्षणिक संरचना के अंतर्गत एक सुव्यवस्थित मॉडल विकसित किया है।

जिसके पाठ्यक्रम में पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक विज्ञान का एक एकीकृत मिश्रण है। इस सम्मान ने नालंदा विश्वविद्यालय की अकादमिक गुणवत्ता एवं शिक्षा व्यवस्था के महत्व को एक बार फिर स्थापित किया है।

इस पुरस्कार से नालंदा विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय स्वरूप और ज्ञान मार्ग के माध्यम से दुनिया के साथ विश्वविद्यालय के अकादमिक संबंध की संभावनाओं को विकसित करने में सहायता मिलेगी ।

यूरोपीयन सोसायटी फॉर क्वालिटी रिसर्च (ESQR) पिछले कई वर्षों से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न देशों के संस्थानों को उनकी गुणवत्ता, उपयोगिता और नवाचारों के आधार पर सम्मानित करने का कार्य कर रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई श्रेणियों और मानकों के आधार पर इस अवार्ड के विजेताओं का चयन किया जाता है।

इस सम्मान के आयोजकों द्वारा नालंदा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सुनैना सिंह के कुशल नेतृत्व और विश्वविद्यालय के सुनियोजित शैक्षणिक गुणवत्ता की सराहना की गई है।

Other Important News