October 19, 2024

ख़बरें टी वी : मुख्यमंत्री के हर थाल में बिहार का व्यंजन के सपना को साकार कर रही जीविका की दीदियां, मेगा ऋण वितरण शिविर में 3400 लाभुकों के बीच बांटे गये 126 करोड़….. जानिए पूरी ख़बर

मुख्यमंत्री के हर थाल में बिहार का व्यंजन के सपना को साकार कर रही जीविका की दीदियां, मेगा ऋण वितरण शिविर में 3400 लाभुकों के बीच बांटे गये 126 करोड़ रुपये : श्रवण कुमार

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : सत्यम की रिपोर्ट : बिहार की जीविका दीदियां देश स्तर पर अव्वल काम कर रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सपनों को जीविका की दीदियां साकार करने में लगी है। देश की हर थाल में बिहार का व्यंजन का सपना साकार होता दिख रहा है। ये बातें ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने शुक्रवार को इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में मेगा ऋण वितरण शिविर में कहीं।

 

 

श्री कुमार ने कहा कि जीविका दीदियों के बीच शुक्रवार को 25 करोड़ का लोन दिया गया। इससे पहले पिछले महीने में भी 33 करोड़ का लोन दिया गया था। इस वितरण समारोह में 126 करोड़ का लोन दिया गया। श्री कुमार ने कहा कि किसान लोग अपनी फसल की कटाई के बाद पुआल को जला देते हैं। इससे खेत की उर्वरा शक्ति नष्ट हो जाती है। यह ठीक नहीं है।

 

 

इसके लिए उन्हें जागरूक किया जाना चाहिए। कृषि विभाग व बैंक के लोग मिलकर इस ओर पहल करें। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पूरा बिहार तेजी से आगे बढ़ रहा है। जीविका समूह से जुड़कर बिहार की महिलाएं आत्मनिर्भर बनीं हैं। अपने परिवार को मजबूत करने का काम कर रहीं हैं। बिहार की जीविका दीदियां देश दूसरे प्रदेश में जाकर वहां की महिलाओं को ट्रेंड भी करती हैं।

 

 

यह गौरव की बात है। नीतीश कुमार ने महिलाओं को पंचायती राज व्यवस्था में भी आरक्षण देने का काम किया है। इससे महिलाओं को समाज का नेतृत्व करने का मौका भी मिला है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अपनाये रास्ते को दूसरे प्रदेश के लोग अपना रहे हैं।

 

 

इस मौके पर सांसद कौशलेन्द्र कुमार, स्टेट बैंक के महाप्रबंधक मनोज कुमार, विधान पार्षद रीना यादव, स्टेट बैंक के डीजीएम जोरा सिंह, नालंदा आरएम साधन कुमार सिंह, मुन्ना कुमार, जयराम सिंह, राकेश कुमार, अजीत कुमार वर्मा सहित अन्य मौजूद थे।

 

Other Important News