October 19, 2024

#nalanda : बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के नेतृत्व में एन डी ए सरकार द्वारा बहुमत हासिल करने की खुशी में ….जानिए

 

 

 

 

 

 

 

बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के नेतृत्व में एन डी ए सरकार द्वारा बहुमत हासिल करने की खुशी में ….

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 13 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के नेतृत्व में एन डी ए सरकार द्वारा बहुमत हासिल करने की खुशी में देर शाम राणाविगहा स्थित भाजपा जिला कार्यालय, नालंदा में जमकर खुशी मनाया गया, कार्यकर्ताओं द्वारा पटाखे चलाकर आतिशबाजी किया गया और मिठाईयां बांटा गया। इस दौरान पी एम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और नीतिश कुमार जिंदाबाद के नारे लगते रहे। जिला महामंत्री शैलेन्द्र कुमार ने इसे बिहार की जनता के जनादेश की जीत बताया। 2020 में जिस सरकार को बिहार की सत्ता में बैठाया था अब वह फिर से उनकी सेवा के लिए तैयार है। बिहार में अब डबल इंजन की सरकार मजबूत और सशक्त रूप में स्थापित हो चुका है ,अब बिहार विकास की दौड़ में तेजी से आगे बढ़ेगा। इस जीत ने साबित कर दिया है कि एन डी ए गंठबंधन एकजूट है और आगे भी एकजूट होकर देश और बिहार के सर्वांगीण विकास में अपना योगदान करता रहेगा। उपस्थित लोगों में जिला महामंत्री शैलेन्द्र कुमार, जिला मंत्री रवि राज,डा अशुतोष कुमार, बिहार शरीफ महानगर उत्तरी अध्यक्ष सह जिला मीडिया सह प्रभारी अमरेश कुमार, बिहार शरीफ विधानसभा विस्तारक अभिषेक कुमार, ओ बी सी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आजाद कुमार, बिहार शरीफ ग्रामीण पश्चिम मंडल अध्यक्ष रजनीश कुमार,बिहार शरीफ महानगर उत्तरी महामंत्री अमित शान सिंह, नगर उपाध्यक्ष विश्वनाथ कुमार, अमरजीत वर्मा, अनूसूचित जाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रेम सागर पासवान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Other Important News