October 19, 2024

ख़बरें टी वी : बिहार शरीफ के सभी मस्जिदों में रोजदारो ने अदा किए पाक महीने रमजान का अलविदा जुमे का नमाज… जानिए पूरी ख़बर

बिहार शरीफ के सभी मस्जिदों में रोजदारो ने अदा किए पाक महीने रमजान का अलविदा जुमे का नमाज… सभी नमाजियों ने लोगों से की शांति बनाए रखने की अपील…..

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : ब्यूरो रिपोर्ट  : बिहार शरीफ के सभी मस्जिदों में आज रमजान महीने का आखिरी जुम्मा यानी अलविदा जुमा के नाम से जाना जाता है यह रमजान महीने में जो कि करीब 30 दिनों तक चांद को देखने के बाद शुरू और चांद को देखने के बाद खत्म कर ईद त्यौहार मनाने का प्रचलन मुस्लिम समुदायों में सदियों से चलता आ रहा है।

 

 

बिहारशरीफ में पिछले दिनों रामनवमी जुलूस शोभा यात्रा शोभा यात्रा के दौरान दो समुदायों में झड़प हुई थी जिसे लेकर धारा 144 आज ही लागू है, हालांकि कई नियम व शर्त के साथ कई संस्थानों को खोलने की अनुमति मिली है, वही आज और ईद के दिन भी ईद का नमाज पढ़ने के लिए भी कुछ नियम व शर्तें दिया गया है। जिसके तहत सभी मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा कर रहे हैं।

 

 

आज भी ऐसा ही हुआ कि हर मस्जिदों में सीमित लोगों के साथ नमाज अदा की गई और आगामी ईद त्यौहार में भी सीमित लोगों के द्वारा ही ईद का नमाज भी अदा किया जाएगा। बिहारशरीफ में ईद त्यौहार के मौके पर मखदूम साहब के दरगाह पर चिरागा मेला का आयोजन पूर्व के वर्षों से होता आया है। परंतु इस वर्ष इस आयोजन को जिला प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है।

 

 

इस आयोजन को लेकर बिहार, बंगाल, झारखंड समेत कई राज्यों से श्रद्धालु आते थे और यहां रह कर इबादत करते थे मजार पर चादर पोशी करते थे, परंतु इस बार बड़े पैमाने पर कोई भी कार्यक्रम नहीं हो पाएंगे। चादर पोशी होगी पर वह सादगी के साथ हालांकि इससे पूर्व चादर पोशी में गाजे-बाजे ऊंट हाथी और काफी संख्या में लोगों के साथ भीड़ होती थी, परंतु इस बार ऐसी अनुमति नहीं मिली है और ना ही बाहर से लोगों को बुलाने की अनुमति दी गई है।

 

 

विगत 31 मार्च से शहर में धारा 144 सख्ती से लागू था जैसे-जैसे शांति शहर में बहाल होती चली गई वैसे वैसे धारा 144 में डील दिया जाने लगा , चुकी शहर में शांति बहाल है इसी वजह से लोगों के अंदर ईद को लेकर उत्साह है। वहीं जिला प्रशासन की ओर से फ्लैग मार्च जारी है, हर धार्मिक संस्थाओं पर अतिरिक्त बल दिए गए हैं,

 

 

अफवाहों पर नजर है, सड़कों पर पुलिस बल की गतिविधि जारी है, हर गली मोहल्ले हर समुदाय हर जाति के लोगों के साथ शांति समिति की बैठक हो रही है और उसका असर लोगों पर हो रहा है यही कारण रहा कि शहर में शांति स्थापित हो पाया है।

 

 

Other Important News