एल०पी०जी० सिलिंडरों की जमाखोरी, कालाबाजारी की जानकारी प्राप्त होती है तो इसकी सूचना दे…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: आज दिनांक 20 मार्च 2025 को श्री कुंदन कुमार, जिला पदाधिकारी, नालंदा की अध्यक्षता में जिलेभर में घरेलु गैस सिलिंडर की उपलब्धता के संबंध में तीनों तेल विपणन कंपनियों के एरिया मैनेजर के साथ समीक्षा की गयी। उनके द्वारा बताया गया कि जिला में तीनों कंपनियों के संचालित गैस ऐजेंसियों के पास पर्याप्त मात्रा में एल०पी०जी० सिलिंडर का स्टॉक उपलब्ध है तथा एल०पी०जी० सिलिंडर की निर्बाध आपूर्ति जारी है।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा बताया गया कि एल०पी०जी० गैस के कमी के संबंध में फैली अफवाहों के मद्देनजर विभागीय निदेश के आलोक में सभी एल०पी०जी० गैस ऐजेंसियों का निरीक्षण किया जा रहा है तथा सिलिंडरों की जमाखोरी एवं कालाबाजारी की आशंका को देखते हुए लगातार छापेमारी की जा रही है।
उन्होंने आमजनों से अनुरोध करते हुए कहा कि एल०पी०जी० गैस के कमी के संबंध में फैली अफवाहों पर ध्यान न दें। एल०पी०जी० सिलिंडर की बुकिंग एवं अन्य संबंधीत समस्याओं के समाधान के लिए तथा एल०पी०जी० सिलिंडरों की जमाखोरी, कालाबाजारी, घरेलु गैस के व्यवसायिक उपयोग की जानकारी प्राप्त होती है तो इसकी सूचना देने हेतु Tollfree Number 06112-233168 पर संपर्क करें। यदि कोई व्यक्ति एल०पी०जी० सिलिंडरों की जमाखोरी, कालाबाजारी अथवा घरेलु गैस के व्यवसायिक उपयोग में संलिप्त पाये जाते हैं तो उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
सजग रहें, सतर्क रहें।
