October 18, 2024

#nawada : उच्च शिक्षा में बेहतर योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत गौरव रत्न अवार्ड से सम्मानित…. जानिए

उच्च शिक्षा में बेहतर योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत गौरव रत्न अवार्ड से सम्मानित किए गए डा. रविकान्त,बधाईयों का लगा तांता…

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 13 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : वारिसलीगंज (नवादा) :-वारिसलीगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रविकांत पूनम बीएड कॉलेज दोसुत के सचिव अजय कुमार रविकांत को यूनाइटेड अरब अमीरात, दुबई ने अंतर्राष्ट्रीय एकीकरण पर आर्थिक विकास के लिए भारत गौरव अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया।श्री रविकांत को सम्मानित किये जाने के बाद जिले सहित प्रखंड के लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।18 जनवरी 2024 को दुबई के होटल हॉलिडे में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।प्राप्त जानकारी के मुताबिक विकास के लिए आदर्श योगदान को लेकर यह सम्मान दिया गया।यह आयोजन वाणिज्य उद्योग मंच तथा आर्थिक विकास मंच के तत्वाधान में किया गया।

 

 

श्री रविकांत को शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान दिये जाने को लेकर यह सम्मान मिला है।श्री रविकांत ने बताया कि जो लोग दूर जाकर उच्च शिक्षा ग्रहण करते हैं, उन्हें घर में ही उच्च शिक्षा का लाभ दिया जा रहा है।उन्होंने बाहर जाकर उच्च शिक्षा ग्रहण करने से बचने का आहवान किया।सामाजिक क्षेत्र में उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए उनको यह अवार्ड मिला है।बता दें कि छह माह पूर्व भी उन्हें बैंकॉक में सम्मानित किया गया था।अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जिले को गौरवांवित करने वाले श्री रविकांत को शिक्षाविद डा. गोविंद जी तिवारी, जिला भाजपा महामंत्री शैलेंद्र शर्मा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अधिवक्ता चंद्रमौलि शर्मा, सोशल एक्टिविस्ट शिक्षक विजय कुमार राय समेत दर्जनों बुद्धिजीवियों, शिक्षाविदों, राजनैतिक तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

 

 

रिपोर्ट : अभय कुमार रंजन

 

 

Other Important News