October 19, 2024

ख़बरें टी वी : नालंदा जिला के मुख्यालय शहर बिहारशरीफ में मेयर प्रत्याशी की शानदार पार्टी, जिला प्रशासन को रखा गया बेखबर… कार्रवाई होना संभव… जानिए पूरी ख़बर

नालंदा जिला के मुख्यालय शहर बिहारशरीफ में मेयर प्रत्याशी की शानदार पार्टी, जिला प्रशासन को रखा गया बेखबर… कार्रवाई होना संभव, तस्वीर बयां कर देती है हर सच हालांकि मौके पर कई लोगों ने भी बताया इस पार्टी का सच…

 

 

कभी नून रोटी दिया नहीं, वोट के लिए परोस रहें चिकन मटन…

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481: ब्यूरो टीम की रिपोर्ट : नालंदा जिले के मुख्यालय बिहार शरीफ में आगामी 28 दिसंबर को मेयर उप मेयर सहित नगर निगम के लिए चुनाव होना है, चुनाव जीतने के लिए प्रत्याशी तरह-तरह के तिकड़म लगा रहे हैं।

 

 

जिन्होंने गरीबों को कभी नून-रोटी तक नहीं दिया वो आज वोट के लिए उनकी थाली में मुर्गा परोस रहे हैं। जी हां करोना काल के अभी कुछ ही महीने हुए हैं और उस वक्त अगर देखा जाए तो आज चुनाव में खड़े कई समाजसेवी उस वक्त अपने घरों में दुबके नजर आते थे और आज तक किसी गरीब के लिए एक भी निवारण नहीं दिया….

 

 

और आज वही खुद को समाजसेवी बोलते हैं। हालांकि कई लोग ऐसे भी थे जिन्होंने गुप्त दान किए और लोगों को खुलकर मदद की थी आज उन लोगों का भी चेहरा और नाम लोगों को याद है।

 

 

परंतु हम जिनकी बात करने जा रहे हैं उन्हें लोगों ने कभी भी समाज में लोगों को मदद करते नहीं देखा था।
हम बात कर रहे हैं मेयर प्रत्याशी अनीता देवी की। उनके पति मनोज कुमार तांती वोटरों को लुभाने के लिए खुलेआम आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए शहर के एक होटल में चिकन मटन पार्टी का आयोजन किये।

 

 

आश्चर्य तो यह कि कई प्रखंडों में आज चुनाव है। इसके बाद भी अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगने दी।
तस्वीरों में देखिए प्रत्याशी प्रतिनिधि कैसे मुर्गा पार्टी करा रहे हैं। पार्टी में शामिल होने वाले वोटर चिकन , मटन और शाकाहारी लोगों के लिए पनीर पार्टी की हकीकत बता रहे हैं।

 

 

Other Important News