October 18, 2024

#nalanda: नालंदा विश्वविद्यालय में ओडिशा की गोटीपुआ कला का भव्य प्रदर्शन…. जानिए

 

 

 

 

 

 

 

नालंदा विश्वविद्यालय में ओडिशा की गोटीपुआ कला का भव्य प्रदर्शन….

 

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : नालंदा विश्वविद्यालय के सुषमा स्वराज सभागार में आज एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहाँ आज भुवनेश्वर से आए कलाकारों ने ओडिशा के प्रसिद्ध लोक नृत्य गोटीपुआ का भव्य प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का आयोजन नालंदा विश्वविद्यालय के स्पिक मैके हेरिटेज क्लब के छात्रों द्वारा किया गया था।

गोटीपुआ, ओडिशा की एक पारंपरिक लोक कला है, जिसमें युवा लड़के महिला पात्रों की वेशभूषा में प्रदर्शन करते हैं। अपने पारंपरिक शैली में बाल नर्तकों ने जटिल आंगिक गतियों से उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस नृत्य शैली का उपयोग पौराणिक कथाओं और भगवान जगन्नाथ को समर्पित गीतों को प्रस्तुत करने के लिए किया जाता है।

 

 

कार्यक्रम के दौरान, नालंदा विश्वविद्यालय के अंतरिम कुलपति, प्रोफेसर अभय कुमार सिंह ने कहा, “विश्वविद्यालय में ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से न केवल हमारे छात्र भारतीय संस्कृति की गहराई से परिचित होते हैं बल्कि उनकी वैश्विक सांस्कृतिक समझ भी विकसित होती है। साथ ही उन्होंने युवाओं को भारत की सांस्कृतिक विरासत से रू-ब-रू कराने के लिए स्पिक मैके के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

कार्यक्रम के समापन पर छात्रों ने भारत की वैविध्यपूर्ण लोक संस्कृति से परिचित होने का मौका देने के लिए विश्वविद्यालय और कुलपति के प्रति आभार व्यक्त किया। इस तरह के आयोजन नालंदा में अध्ययनरत विभिन्न देश के विद्यार्थियों में भारत की विविधतापूर्ण संस्कृतियों के प्रति आदर और सम्मान की भावना को विकसित करने मे सहायक होते हैं।

 

 

 

 

 

Other Important News