• Thu. Feb 19th, 2026

#bihar: नालंदा और नवादा जिले के बीपीएल परिवारों के लिए निशुल्क रूफटॉप सोलर पैनल योजना…

Bykhabretv-raj

Feb 19, 2026

 

 

 

 

 

नालंदा और नवादा जिले के बीपीएल परिवारों के लिए निशुल्क रूफटॉप सोलर पैनल योजना, 28 फरवरी तक आवेदन का अवसर…

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: नालंदा और नवादा जिले के गरीब एवं कुटीर ज्योति (बीपीएल) बिजली उपभोक्ताओं के लिए सरकार द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। बिजली बिल के बोझ को कम करने और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पात्र परिवारों की छतों पर निशुल्क सोलर पैनल लगाने की योजना शुरू की गई है।
इस योजना के तहत लाभार्थी परिवार दिन के समय पंखा, बल्ब एवं अन्य आवश्यक उपकरण सौर ऊर्जा से चला सकेंगे, जिससे बिजली खर्च में राहत मिलेगी। वर्तमान में नालंदा जिले में 93000 तथा नवादा जिले में 91500 कुटीर ज्योति के विद्युत उपभोक्ता है ।

बिजली कंपनी की ओर से उपभोक्ताओं से आग्रह किया गया है कि वे 28 फरवरी तक अपनी सहमति अवश्य प्रदान करें, ताकि पहले चरण में ही सोलर यूनिट स्थापना की प्रक्रिया पूरी की जा सके।
आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह सरल और डिजिटल बनाया गया है। उपभोक्ता घर बैठे ‘सुविधा एप’ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए गूगल प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड कर “रूफटॉप सोलर पैनल स्थापन हेतु सहमति (कुटीर ज्योति)” विकल्प चुनना होगा। इसके बाद उपभोक्ता संख्या दर्ज कर ओटीपी से सत्यापन करना है और आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र तथा बीपीएल कार्ड अपलोड कर आवेदन सबमिट करना होगा।
जिन उपभोक्ताओं के पास स्मार्टफोन उपलब्ध नहीं है, वे संबंधित प्रमंडल कार्यालय के सुविधा काउंटर या नजदीकी वसुधा केंद्र की सहायता ले सकते हैं। विभागीय सुविधा काउंटर पर यह सेवा निःशुल्क उपलब्ध है।
विभाग ने सभी पात्र उपभोक्ताओं से अपील की है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन करें, ताकि योजना का लाभ अधिक से अधिक परिवारों तक पहुंच सके।