October 18, 2024

#Nalanda: भाजपा नालंदा के अपने कार्यालय निर्माण की रखी नींव, जिला अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ता मौजूद….जानिए

 

 

 

 

 

 

ई रविशंकर ने भाजपा नालंदा के अपने कार्यालय निर्माण की रखी नींव….

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 13 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

 ख़बरें टी वी : 9334598481 : भाजपा नालंदा के जिलाध्यक्ष ई. रविशंकर प्रसाद सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर, अस्थावां बायपास के विजवनपर क्षेत्र में, भारतीय जनता पार्टी नालंदा के अपने नए कार्यालय निर्माण की नींव रखे जाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया, “कल का दिन एक मील का पत्थर रहा, क्योंकि लंबे समय से अपने भाजपा नालंदा कार्यालय की मांग, की आधारशिला अब रखी जा चुकी है। सभी ने मिलकर ये संकल्प भी लिया है के, आगामी लोकसभा चुनाव से पहले, कार्यालय का भूतल बनकर तैयार हो जाएगा।

 

 

 

 

 

समर्पित कार्यालय ना रहने से कार्यकर्ता और व्यवस्था को चलाने में काफी समस्या आती थी। इस मांग को स्वीकारने और इसको गति देने के लिए केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का अभिनंदन है। जिले में इस समर्पित कार्यालय के बन जाने से, भाजपा की उपस्थिति और मजबूत होगी, एवम् पार्टी की सभी गतिविधियों के लिए ये एक केंद्र के रूप में काम करेगी। साथ ही, इसमें अधिक व्यवस्थित और सुविधापूर्ण तरीके से सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन भी कर पायेंगे।”

ई रविशंकर ने पहली ईट लगा और विधिवत् पूजा अर्चना कर भाजपा नालंदा के अपने समर्पित कार्यालय के निर्माण का उद्घाटन किया। इस अवसर पर भाजपा नालंदा के उपाध्यक्ष श्यामकिशोर सिंह, जिला मंत्री रविराज प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 

 

Other Important News