October 18, 2024

#nalanda: किशोर किशोरियों के क्षमताओं और हितों के अनुरूप उचित मार्गदर्शन के लिए ….

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

किशोर किशोरियों के क्षमताओं और हितों के अनुरूप उचित मार्गदर्शन के लिए ….

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी: आज दिनांक 27.09 .2024 को प्रखंड नूरसराय अंतर्गत महिला एवं बाल विकास निगम, समाज कल्याण विभाग यूनिसेफ के सहयोग से बाल रक्षा भारत (सेव द चिल्ड्रेन) के द्वारा संचालित उड़ान परियोजना अंतर्गत किशोर किशोरियों के क्षमताओं और हितों के अनुरूप उचित मार्गदर्शन के लिए करियर परामर्श सह कौशल विकास कार्यक्रम का आयोजन शिक्षा केन्द्र में किया गया।इस अवसर पर उड़ान परियोजना के जिला समन्वयक निशांत कुमार ने किशोर किशोरियों को अभिनंदन करते हुए कहा कि
यह कार्यक्रम स्वयं की पहचान करने, आत्म-साक्षात्कार और मजबूत पहलुओं को समझने में मदद करना है। ताकि किशोर किशोरी जान सकें कि उनकी रुचियां, क्षमताएं और मूल्य क्या हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न करियर विकल्पों के बारे में जानकारी दिया और उनके फायदे-नुकसान को समझाया गया। साथ ही अपने दीर्घकालिक और लघुकालिक करियर लक्ष्यों को निर्धारित करने में सहायता करने की बात की गई।उन्होंने कहा कि आत्म-विश्वास और निर्णय लेने की क्षमता को सुधारना है, ताकि वे अपने करियर की दिशा सही से तय सके।कुशल युवा कार्यक्रम बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजनाओं की जानकारी और केंद्र तक पहुंचने की प्रक्रियाओं पर विस्तृत रूप से चर्चा किया गया। महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित निशुल्क कौशल विकास योजना से संबंधित अन्य योजनाओं पर भी चर्चा की गई। पुन: प्रखंड समन्वयक सुधा कुमारी ने बताया कि करियर काउंसलिंग का मुख्य उद्देश्य छात्रों को उनके भविष्य के करियर के बारे में निर्णय लेने के लिए उनकी रुचियों व कौशल पता लगाने में मदद करना है। कैरियर काउंसलिंग में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाएं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया। केंद्र संचालक मुकेश कुमार ने बताया के शिक्षा एक ऐसा हुनर है जिसके माध्यम से जीवन के हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है और शिक्षा के हुनर को कोई चुरा भी नही सकता है, किशोरावस्था में ही अपने लक्ष्यों का चयन रुचि के अनुसार करें और उस विषय का चुनाव कर पढाई करें जिस से आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर एक जिम्मेदार इंसान बनकर समाज की तरक्की में अपना योगदान कर सकें । अंत में केंद्र समन्वयक किशोरों को संबोधित करते हुए बताया के आपकी मदद के लिए पंचायत से जिला स्तर तक हमलोग मदद करने के लिए संकल्पित हैं आप के कैरियर बनाने के लिए हमेशा मदद करने को तैयार रहते हैं यह बोलकर कार्यशाला को विराम दिया गया।
इस अवसर पर शैलेंद्र कुमार, सिम्पी रानी, अर्चना कुमारी ,कुमार अतुल इत्यादि मौजूद थे।

Other Important News