बालिकाओं के भविष्य पर फोकस, डाक चौपाल में सुकन्या योजना पर जोर…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: चंडी उप डाकघर में डाक चौपाल का सफल आयोजन
चंडी उप डाकघर (Chandi SO) परिसर में आज डाक विभाग द्वारा डाक चौपाल का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य डाकघर की बचत योजनाओं एवं सुकन्या समृद्धि योजना से संबंधित जानकारी आम लोगों तक पहुँचाना रहा।
कार्यक्रम में कुल 1550 डाकघर बचत बैंक (POSB) खाताधारक एवं 56 सुकन्या समृद्धि योजना खाते से जुड़े लाभार्थियों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों को डाक विभाग की विभिन्न बचत योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तथा डिजिटल सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
डाक चौपाल के मुख्य अतिथि कुंदन कुमार रहे। उन्होंने अपने संबोधन में सुकन्या समृद्धि योजना को बालिकाओं के भविष्य के लिए अत्यंत लाभकारी बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से इस योजना से जुड़ने की अपील की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विकास राय द्वारा की गई। उन्होंने कहा कि डाक चौपाल जैसे कार्यक्रम आम जनता और डाक विभाग के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम हैं।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने डाक विभाग की योजनाओं के प्रति उत्साह दिखाया और भविष्य में ऐसे आयोजनों की निरंतरता की मांग की।
