October 19, 2024

ख़बरें टी वी : नालंदा पुलिस कप्तान अशोक मिश्रा की तरफ से एक कठोर चेतावनी है, संभल जाए नहीं तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा…. शेयर कीजिए खबरों को

नालंदा पुलिस कप्तान अशोक मिश्रा की तरफ से एक कठोर चेतावनी है, संभल जाए नहीं तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा….

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : ई शिव कुमार की रिपोर्ट : दुर्गा पूजा को लेकर नालंदा जिला के मुख्यालय बिहार शरीफ में फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया, फ्लैग मार्च का हमेशा का उद्देश होता है, कि शहर में हमेशा अमन चैन बना रहे।
आज के फ्लैग मार्च में जिला के पुलिस कप्तान अशोक मिश्रा, जिलाधिकारी शशांक शुभंकर, एसडीएम, सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी, यातायात डीएसपी सहित कई थाना के थाना अध्यक्ष , दरोगा एवं जवान मौजूद थे।

 

 

जिला के जिलाअधिकारी शशांक शुभंकर ने कहा कि इस बार पंडाल वाले को बिना लाइसेंस के पंडाल में मूर्ति स्थापित करने के लिए नहीं दिया गया, साथ ही बड़े पंडाल जहां- जहां हैं, वहां सीसीटीवी कैमरे की नजर रहेगी, वहीं जिला के पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने कहा कि हम लोग पूर्व में कई पर्व त्यौहार अच्छे से मना लिए हैं….

 

 

और आशा करते हैं कि इस बार भी त्यौहार अच्छे से निकल जाएगा और इसके लिए हम लोग काफी मेहनत कर रहे हैं। मैं आपको बता दूं, आज का फ्लैग मार्च अस्पताल चौराहा के समीप श्रम कल्याण के मैदान से फ्लैग मार्च का शुरुआत करते हुए, पूरे शहर में पुलिस के जवानों ने  परिभ्रमण कर लोगों को यह एहसास दिलाया….

 

 

कि कानून आज भी हम उन अच्छे शहरीयो के साथ है, जो कानून पर विश्वास करते हैं , और उन लोगों के लिए खौफनाक चेहरा है, जो शांति भंग करने में विश्वास रखते हैं। इसी वजह से समाज में कोई भी व्यक्ति असामाजिक कार्य करने के बारे में सोचा भी ना, नहीं तो नालंदा पुलिस हर परिस्थिति में हर किसी को झेलना जानती है।

 

 

इस बार दुर्गा पूजा को पुलिस ने एक और चुनौती के साथ स्वीकार किया है, क्योंकि आने वाला समय नगर निकाय चुनाव के साथ चल रहा है, और ऐसे में कई ऐसे लोग भी होते हैं जो समाज में जहर घोलने का काम करते हैं, और लोगों में नफरत फैलाने की साजिश रचते हैं । ऐसे लोगों के लिए नालंदा पुलिस कप्तान की तरफ से एक कठोर चेतावनी है, संभल जाए नहीं तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

 

 

साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी अफवाह पर कोई व्यक्ति विश्वास ना करें, अगर कोई इस तरह की बात कहीं सुनता है तो उसे पहले पुलिस के जानकारी में दें। 

 

 

 

Other Important News