October 19, 2024

ख़बरें टी वी : जहानाबाद जिला के हुलासगंज स्थित ग्रीड सब स्टेशन में 20 MVA का पावर ट्रांसफॉर्मर खराब होने के कारण…जानिए

ग्रीड सब स्टेशन में 20 MVA का पावर ट्रांसफॉर्मर खराब होने के कारण इसलामपुर फीडर को यहाँ से विद्युत आपूर्ति नहीं…

 

 

 

 

ख़बरें टी वी – ” आप सब की आवाज ” … पिछले 13 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : जहानाबाद जिला के हुलासगंज स्थित ग्रीड सब स्टेशन में 20 MVA का पावर ट्रांसफॉर्मर खराब होने के कारण इसलामपुर फीडर को यहाँ से विद्युत आपूर्ति नहीं हो रही है। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत फिलहाल इसलामपुर फीडर को एकंगरसराय ग्रीड सब स्टेशन से विद्युत आपूर्ति की जा रही है। इस कारण से एकंगरसराय, हिलसा एवं इसलामपुर में सुचारू विद्युत आपूर्ति में कठिनाई हो रही है।

 

हुलासगंज सब स्टेशन में खराब हुए 20 MVA के पावर ट्रांसफॉर्मर को नए 50 MVA के पावर ट्रांसफॉर्मर से बदलने की कार्रवाई की जा रही है। बड़े एवं वजनी होने के कारण नए ट्रांसफॉर्मर को ग्रीड सब स्टेशन में ले जाने में कठिनाई हो रही है।

 

नालन्दा जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने हुलासगंज ग्रीड सब स्टेशन का स्थल निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि चूँकि हुलासगंज ग्रीड सब स्टेशन में नए ट्रांसफॉर्मर को ले जाने में कठिनाई हो रही है इसलिए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत इस नए ट्रांसफॉर्मर को एकंगरसराय ग्रीड सब स्टेशन में लगाया जा सकता है।

 

उन्होंने कहा कि इस संबंध में विद्युत विभाग में सक्षम स्तर से संवाद स्थापित कर अनुरोध किया जाएगा।

 

 

Other Important News