October 18, 2024

#patna: ड्रीमलैंड प्रॉपर्टी पैलेस ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन….. जानिए

 

 

 

 

 

 

 

ड्रीमलैंड प्रॉपर्टी पैलेस ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन….

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : पटना, रियल स्टेट कंपनी ड्रीम प्रॉपर्टी पैलेस ने राजधानी पटना के बोरिंग रोड स्थित अपने कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया।
होली मिलन समारोह का आयोजन ड्रीमलैंड प्रॉपर्टी पैलेस के डायरेक्टर सुशील सिंह और निश्वल सिन्हा ने किया। होली मिलन समारोह ने लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सुशील सिंह ने कहा,होली का त्योहार उल्लास और आनंद का प्रतीक है। इस त्योहार में हम पारस्परिक मतभेदों को भूलकर प्रेम एवं भाईचारा के रंगों में रंग जाते हैं।यह त्योहार आपसी सद्भावना का प्रतीक है।

 

 

सारे भेदभाव भूलाकर उसे मनाना चाहिए। होली का त्योहार रंगों का त्योहार होने के साथ साथ आपसी प्रेम भाईचारे एवं सौहार्द का त्योहार है। होली का त्योहार हमें समृद्धि, शांति, प्रगति, सद्भाव तथा खुशी साझा करने के लिए एकजुट करता हैं।
निश्चल सिन्हा ने कहा, होली रंगों का त्योहार होने के साथ-साथ भाईचारे को बढ़ावा देने वाला त्योहार है। होली मिलन समारोह एकता का प्रतीक है। यह त्योहार गिले-शिकवे को दूर करने का है। होली के पर्व में किसी भेदभाव को लोग एक दूसरे के प्रति प्रेम -सद्भाव रखते हैं। होली का रंग ऐसा रंग है जिसमें सभी मस्त मगन होकर नाचते और गाते हैं साथी एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर शुभकामनाएं देते हैं।

Other Important News