• Sun. Dec 7th, 2025

@bihar: गृह मंत्री के कार्यक्रम को लेकर डॉक्टर सुनील कुमार ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण….

Bykhabretv-raj

Oct 24, 2025

 

 

 

 

 

 

गृह मंत्री के कार्यक्रम को लेकर डॉक्टर सुनील कुमार ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण….

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

@ख़बरें Tv:  कल बिहार शरीफ के श्रम कल्याण केन्द्र मैदान में करेंगे जनसभा, निवर्तमान मंत्री डॉ सुनील कुमार ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण । 25 अक्टूबर को भारत सरकार के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह बिहार शरीफ के श्रम कल्याण केन्द्र मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति की उम्मीद है। आज संध्या पर्यावरण ,वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ सुनील कुमार जो भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी भी हैं उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम स्थल पर जाकर तैयारियों का निरिक्षण किया एवं आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर मंत्री डा सुनील कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, वर्तमान में देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी का प्रथम बार नालंदा की पावन भूमि पर आगमन होने जा रहा है। हम सभी भाजपा कार्यकर्ता उनके स्वागत एवं उन्हें सुनने के लिए उत्साहित हैं और नालंदा जिला के लोगों में गांवों और शहर में भी इसकी काफी चर्चा हो रही है, लगभग 15 हजार लोगों को इस जनसभा में पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि आज के भारतीय राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले गृहमंत्री अमित शाह, जिन्होंने धारा 370 जैसे जटिल धारा को हटाकर जम्मू -कश्मीर को भारत का वास्तविक रूप अभिन्न अंग बना दिया, वैसे गृहमंत्री को देखने सुनने के लिए नालंदा की जनता काफी उत्साहित हैं। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष ई.रविशंकर प्रसाद सिंह, जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, नीरज कुमार डब्ल्यू,जिला मंत्री अमरेश कुमार, राजू माहुरी, बिहार शरीफ विधानसभा प्रभारी सोनू कुमार हिंदू, धीरज पाठक, प्रशांत भदानी, मुरली मनोहर, संजय कुमार कुशवाहा, मोरा तालाब मंडल अध्यक्ष बिट्टू कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।