October 18, 2024

ख़बरें टी वी : होली एवं शब ए बारात के अवसर पर विधि व्यवस्था को लेकर डीएम, एसपी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की बैठक….. जानिए पूरी ख़बर

होली एवं शब ए बारात के अवसर पर विधि व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की बैठक…

 

 

 



खबरें टी वी : 9334598481 : ई शुभम की रिपोर्ट : आगामी होली एवं शब ए बारात के अवसर पर सामान्य विधि व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर एवं पुलिस अधीक्षक श्री अशोक मिश्रा ने जिला, अनुमंडल, प्रखंड एवं थाना स्तर के पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की।
होली का त्योहार 8 मार्च को मनाया जाएगा। होलिका दहन एवं शब ए बारात 7 मार्च को मनाया जाएगा।
सभी थाना स्तर पर स्थानीय शान्ति समिति की बैठक सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। पूर्व के अनुभवों के आधार पर विधि व्यवस्था की दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण स्थलों पर अलग से स्थानीय स्तर पर शांति समिति की बैठक करें।
चिन्हित असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।इसके लिए थाना स्तर से अधिक से अधिक प्रस्ताव देने का निदेश दिया गया।
लगातार गहन चेकिंग एवं रात्रि गश्ती सुनिश्चित करने को कहा गया।
होलिका दहन के सभी महत्वपूर्ण स्थलों का अनिवार्य रूप से भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करेंगे। बिजली के ढ़ीले तारों को दुरुस्त कराएंगे।किसी भी मेला या विशेष समारोह के आयोजन हेतु सक्षम स्तर से अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
डीजे का संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित है, इस आशय का नोटिस सभी डीजे संचालकों को देंगे।अश्लील गाने बजाने वालों पर सख्ती से कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
अवैध शराब के व्यापार, बिक्री एवं सेवन को लेकर विशेष चौकसी बरतेंगे। लगातार गहन चेकिंग अभियान चलाते रहेंगे।इसके लिए आसूचना संकलन पर विशेष ध्यान देंगे।
फायर ब्रिगेड को तैयार स्थिति में रहने का निदेश दिया गया।
सभी अस्पतालों में डॉक्टर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।इसके लिए सिविल सर्जन को आवश्यक निदेश दिया गया।
इस अवसर पर नगर आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, अनुमंडल पदाधिकारी बिहार शरीफ, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिहार शरीफ, अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अन्य अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी आदि जुड़े थे।

 

Other Important News