October 18, 2024

#nalanda: जनता दरबार में डीएम नालंदा द्वारा 23 आवेदकों की समस्याओं को सुना…. जानिए

 

 

 

 

 

 

 

 

 

जनता दरबार में जिलाधिकारी , नालंदा द्वारा 23 आवेदकों की समस्याओं को सुना गया , साथ ही समस्या निदान हेतु उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481.. हमारी मुहिम… नशा मुक्त हर घर …

… बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे …

 

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी: दैनिक जनता दरबार में जिलाधिकारी ,श्री शशांक शुभंकर ने आज 23 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

बेलछी ग्राम के आवेदक सत्येन्द्र कुमार पासवान के द्वारा बताए गए जन वितरण प्रणाली की दुकान उपल्ब्ध कराने से सम्बन्धित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिला आपूर्ति पदाधिकारी, नालंदा को निर्देशित किया गया ।

प्यारेपुर ग्राम के आवेदक सुग्रीव पासवान के द्वारा बताया गया कि सोगरा वक्फ इस्टेट के भूमि को गैर कानुनी ढंग से अंचलाधिकारी, गिरियक द्वारा किसी खास व्यक्ति के नाम से जमाबन्दी कायम कर दिया गया है।
संबंधित मामले का निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, एवं जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालंदा को निर्देशित किया गया।

महादेवपुर ग्राम के आवेदक धीरेन्द्र कुमार द्वारा बताया गया कि मेरे जमीन की जमाबंदी पूर्वजों के नाम से कायम थी जिसे वहां की लोग भूमि को अवैध तरीके से जमाबंदी को ख़त्म कर स्थानीय कर्मचारी के साथ मिलकर विक्रेता द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा इस समस्या के निष्पादन हेतु अपर समाहर्ता एवं जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया।

मुहल्ला मुरारपुर, बिहारशरीफ के आवेदक द्वारा बताया गया कि गैर मजरुआ जमीन को अतिक्रमण कर मेरे निकलने वाले रास्ते को बंद करने तथा शराब पीने का अड्डा बन चुका है।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा समस्या निवारण हेतु अंचलाधिकारी बिहारशरीफ एवम थाना प्रभारी बिहारशरीफ को निर्देश दिया गया।

कुतलुपर ग्राम के आवेदक भागवत राम के द्वारा बताया गया कि पूर्व में हमारे घर में आग लग जाने के कारण जमीनी संबंधित सभी कागजात जलकर खत्म हो गया है।
जिसे पुन: नया जमाबंदी को कायम किया जाय।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा संबंधित समस्या के निष्पादन हेतु अपर समाहर्ता, नालंदा को नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

आवेदक के द्वारा बताया गया कि मैं वर्षों से केवाला का म्यूटेशन कराने के लिए काफी परेशान हूं। भूमि सुधार उप समाहर्ता , राजगीर के आदेश का पालन नहीं किया जा रहा है।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा इस समस्या के निष्पादन हेतु अपर समाहर्ता एवं जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया।

अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को समस्या निदान हेतु उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।