October 18, 2024

#nalanda: डीएम द्वारा 19 आवेदकों की समस्याओं को सुना गया… जानिए

 

 

 

 

 

 

 

 

जनता दरबार में जिलाधिकारी , नालंदा द्वारा 19 आवेदकों की समस्याओं को सुना गया , साथ ही समस्या निदान हेतु उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी: दैनिक जनता दरबार में जिलाधिकारी ,श्री शशांक शुभंकर ने आज 19 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

कुलती ग्राम के आवेदक मनोज सिंह द्वारा बताया गया कि मेरे रैयती जमीन में ठेकेदार द्वारा जबरदस्ती मिट्टी भरकर सड़क बना दिया गया है। सम्बन्धित समस्या निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय ने अनुमण्डल पदाधिकारी, बिहारशरीफ, नालंदा को निर्देशित किया।

पेशौर ग्राम के आवेदक पारस सिन्हा द्वारा बताया गया कि मेरे जमीन के शेष रसीद को कर्मचारी के द्वारा नहीं काटा जा रहा है।संबंधित मामले का निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालंदा निर्देश दिया गया।

बनारसी बिगहा ग्राम के आवेदक संजय प्रसाद द्वारा बताया गया कि मेरे रैयती जमीन पर सीढ़ी एवम चापाकल बनाकर अतिक्रमण कर लिया गया है। से सम्बन्धित मामले को जिलाधिकारी महोदय द्वारा समस्या निवारण हेतु प्रभारी पदाधिकारी, जिला राजस्व शाखा, नालंदा को निर्देश दिया गया।

पूरी ग्राम के आवेदक के द्वारा बताया गया कि मेरे निजी जमीन में बिना अनुमति के बिजली का पोल लगा देने से संबंधित समस्या निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा विद्युत कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण बिहारशरीफ ,नालंदा को निर्देश दिया गया।

आवेदक के द्वारा बताए गए जमीन विवाद और अवैध रुप से कब्जा कर लेने से संबंधित समस्या निवारण हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्रभारी पदाधिकारी, जिला राजस्व शाखा, नालंदा को निर्देश दिया गया।

आवेदक के द्वारा बताया गया कि फल्गु नदी में खाड (तटबंध) टुटने से समरसेवुल क्षतिग्रस्त होने से सम्बन्धित मामले को जिलाधिकारी महोदय द्वारा समस्या निष्पादन हेतु जिला आपदा प्रबंधन शाखा, नालंदा को निर्देश दिया गया।

अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को समस्या निदान हेतु उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

 

 

 

 

 

Other Important News