October 19, 2024

#nalanda : कल के व्यवस्था को लेकर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की डीएम एवं एसपी ने की संयुक्त ब्रीफ़िंग….जानिए

अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर जिला में सामान्य विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने की संयुक्त ब्रीफ़िंग…

सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर सजग एवं सतर्क रहने का निदेश..

सोशल मीडिया पर रखी जा रही है पैनी नजर, किसी भी तरह की अफवाहजनक एवं आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के विरुद्ध होगी त्वरित कार्रवाई…

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 13 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर जिला में सामान्य विधि व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से संपूर्ण जिला में सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके लिये जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के स्तर से संयुक्तादेश निर्गत किया गया है।
सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर स्टेटिक दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किये गये हैं। साथ ही बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र को अलग अलग जोन में बाँट कर वरीय पदाधिकारियों को गश्ती दल दंडाधिकारी के रुप में प्रतिनियुक्त किया गया है। समाहरणालय में जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। साथ ही लहेरी थाना में भी नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। बिहारशरीफ में खंदकपर, पुलपर चैराहा, महिला कॉलेज, धनेश्वर घाट मंदिर, बी एस एन एल तिराहा, मछली मार्केट, दुर्गा मंदिर कटरा पर,नदी मोड़, गगनदीवान,शिवपुरी तालाब, भरावपर चौक, भैंसासुर, एतवारी बाजार, मोगल कुआँ,खासगंज, हाजीपुर तिराहा,बिचली अड़ान,अशानगर, शेखाना, अम्बेर, पतुआना तिराहा, इमादपुर, सकुनत कला, बनौलिया, सालूगंज, बाबा मनीराम अखाड़ा, छज्जू मोहल्ला, झिंग नगर, उस्ताद दरगाह, बड़ी पहाड़ी में भी प्रशासनिक केंद्र -सह- नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। इन सभी स्थलों पर अलग से पदाधिकारी एवं पुलिस बल प्रतिनियुक्त किये गये हैं। अन्य सभी अनुमंडल में भी अलग से नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है।
आज जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने टाउन हॉल में सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफ़िंग किया।
सभी पदाधिकारियों को अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर निर्धारित समय से उपस्थित रहने का निदेश दिया गया। छोटी छोटी बातों को भी संजीदगी से लेने को कहा गया। अपने कर्तव्य स्थल पर सजग एवं सतर्क रहते हुये विधि व्यवस्था पर नजर बनाये रखने को कहा गया।
बिहारशरीफ में तीन शिफ्ट में गश्ती दल दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किये गए हैं। सभी को लगातार भ्रमणशील रहते हुये चौकसी के साथ विधि व्यवस्था पर नजर बनाये रखने को कहा गया। सभी धार्मिक स्थलों के प्रबंधकों से भी निरंतर संपर्क स्थापित रखने को कहा गया।
सोशल मीडिया पर भी सभी स्तरों से पैनी निगाह रखी जा रही है। किसी भी तरह की अफवाहजनक एवं आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुये प्राथमिकी दर्ज की जायेगी।
सभी स्थापित प्रशानिक कक्ष-सह- नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र में प्रतिनियुक्त स्टेटिक दंडाधिकारी से निरंतर संपर्क स्थापित रखते हुये फीडबैक लेते रहने का निदेश दिया गया।
संपूर्ण बिहारशरीफ में सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से नजर रखी जा रही है। कई महत्वपूर्ण स्थलों पर अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे भी लगाये गए हैं। नगर निगम के इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में इसकी 24 घंटे मोनिटरिंग की व्यवस्था की गई है। इसके लिए अलग से पदाधिकारी पालीवार प्रतिनियुक्त किये गये हैं।
ब्रीफ़िंग में नगर आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

 

Other Important News