October 18, 2024

#nalanda: जनता दरबार में जिलाधिकारी नालंदा द्वारा 21 आवेदकों की समस्याओं को सुना… जानिए

 

 

 

 

 

 

 

 

जनता दरबार में जिलाधिकारी नालंदा द्वारा 21 आवेदकों की समस्याओं को सुना गया , साथ ही समस्या निदान हेतु उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए….

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481.. हमारी मुहिम… नशा मुक्त हर घर …

… बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे …

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी: दैनिक जनता दरबार में जिलाधिकारी ,श्री शशांक शुभंकर ने आज 21 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

बस्ती ग्राम, हरनौत के आवेदक श्री कुशेश्वर सिंह के द्वारा बताया गया कि पंचायत भवन बस्ती जर्जर स्थिति में हैं। वह कभी भी ढह सकती हैं। संबंधित मामले को जिलाधिकारी महोदय द्वारा सम्बंधित समस्या निवारण हेतु जिला पंचायत राज पदाधिकारी, नालंदा को निर्देशित किया गया ।

अर्जुना सरयुआ डीह ग्राम, के आवेदिका रेखा गायत्री के द्वारा बताया गया कि आशा कार्यकर्ता का पद आंगनबाड़ी केंद्र अर्जूना सरयूआ डीह कोड – 218 में खाली हैं जिसमें आशा कार्यकर्ता के चयन में घोर अनियमित्ता एवं लापरवाही की जा रही हैं।संबंधित मामले के निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, नालंदा को निर्देशित किया गया।

धनंजय कुमार, मुख्य पार्षद, नगर परिषद, हिलसा के द्वारा बताया गया कि रामचंद्र प्रसाद गुप्ता 10+2 बालिका विद्यालय में लगभग 750 छात्राए शैक्षणिक सत्र 2024- 25 में अध्ययनरत हैं। जिस भवन में विधालय संचालित हैं वह बहुत ही क्षतिग्रस्त हैं कभी भी ध्वस्त हों सकती हैं।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा इस समस्या के निष्पादन हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया।

रणविजय कुमार पटेल, हरनौत के मुखिया जी के द्वारा बताया गया कि हरनौत प्रखण्ड में 16 पंचायतों के लिए केवल 2 लेखापाल ही कार्यरत हैं जिससे कार्य अधिक होने पर ग्राम पंचायत के कार्य में बाधा उत्पन्न होती हैं।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा समस्या निवारण हेतु जिला पंचायत राज पदाधिकारी, नालंदा को निर्देश दिया गया।

अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को समस्या निदान हेतु उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।