October 18, 2024

#nalanda: जनता दरबार में जिलाधिकारी द्वारा 20 आवेदकों की समस्याओं को सुना… जानिए

 

 

 

 

 

 

जनता दरबार में जिलाधिकारी नालंदा द्वारा 20 आवेदकों की समस्याओं को सुना गया , साथ ही समस्या निदान हेतु उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए…

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481.. हमारी मुहिम… नशा मुक्त हर घर …

… बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे …

 

 

 

 

खबरें टी वी: दैनिक जनता दरबार में जिलाधिकारी ,श्री शशांक शुभंकर ने आज 20 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए

आवेदनकर्ता द्वारा भूमिहीन व्यक्ती को 3 डी. जमीन उपलब्ध कराने से संबंधित समस्या निदान हेतु जिलाधिकारी महोदय ने राजस्व विभाग को निर्देश दिए।

थाना औंगारी में 20 पीस x 20 फीट काला पाइपों की चोरी से संबंधित मामले में जिलाधिकारी महोदय ने समस्या निदान हेतु पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए।

खेत का रसीद न कटने के सम्बन्ध में आए शिकायत पर कार्रवाई करने हेतु जिलाधिकारी महोदय ने अपर समाहर्ता , जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को निर्देश दिए।

लारनपुर स्वास्थ्य केन्द्र से संबंधित शिकायत का निदान करने हेतु जिलाधिकारी महोदय ने सिविल सर्जन को निर्देश दिए।

अन्य आवेदनों के समस्या निदान हेतु उन्होंने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

Other Important News