October 18, 2024

#nalanda: जनता दरबार में डीएम नालंदा द्वारा 18 आवेदकों की समस्याओं को सुना… जानिए

 

 

 

 

 

जनता दरबार में जिलाधिकारी नालंदा द्वारा 18 आवेदकों की समस्याओं को सुना गया , साथ ही समस्या निदान हेतु उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए…

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481.. हमारी मुहिम… नशा मुक्त हर घर …

… बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे …

 

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी: दैनिक जनता दरबार में जिलाधिकारी ,श्री शशांक शुभंकर ने आज 18 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

ओप ग्रामीण जनता के द्वारा बताए गए किसानों के रैयती जमीन पर रोड बनाने से सम्बन्धित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालंदा को निर्देशित किया गया ।

भैसासुर, बिहारशरीफ के आवेदिका बेबी कुमारी के द्वारा बताया गया कि मेरे घर के छत पर से बिजली का तार लाया गया है, उस बिजली की तार को हटा दिया जाए।
संबंधित मामले का निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा विद्युत कार्यपालक अभियंता, बिहारशरीफ, (शहरी) को निर्देशित किया गया।

आवेदक कन्हैया राम द्वारा बताया गया कि पुल निर्माण में कार्य करने के उपरांत बकाया मजदूरी भुगतान दिलाने से संबंधित मामले को जिलाधिकारी महोदय द्वारा समस्या के निष्पादन हेतु श्रम अधीक्षक, नालन्दा को निर्देश दिया गया।

बेलदारी विगहा ग्राम के आवेदक द्वारा बताया गया कि नल- जल का कनेक्शन लगाने से संबंधित मामले को जिलाधिकारी महोदय द्वारा समस्या निवारण हेतु कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य लोग स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, हिलसा को निर्देश दिया गया।

आवेदक के द्वारा बताया गया कि गैर कानूनी ढंग से लाइब्रेरी ट्रेनिंग सर्टिफिकेट पत्र दे दिया गया।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा संबंधित समस्या के निष्पादन हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी,नालंदा को नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

आवेदक के द्वारा बताया गया कि लघु सिंचाई द्वारा पुल से पानी निकासी पर रोक लगाने से संबंधित मामले को
जिलाधिकारी महोदय द्वारा इस समस्या के निष्पादन हेतु कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई प्रमंडल, नालन्दा को निर्देश दिया गया।

सिथौरा ग्रामवासी जनता द्वारा बताया गया कि आयुद्ध फैक्ट्री, राजगीर द्वारा जल प्रबंधन सही तरीके से नहीं करने के कारण उक्त पानी से स्कूल, धान की फसल, मवेशी की मौत एवं घरों में पानी जमा हो जाने से संबंधित मामले को जिलाधिकारी महोदय द्वारा समस्या के निष्पादन हेतु अनुमंडल पदाधिकारी, राजगीर को निर्देश दिया गया।

आवेदक द्वारा बताया गया कि मैं बहुत ही गरीब आहसाय व्यक्ति हूं, टूटी- फूटी झोपड़ी में रहकर मैं अपनी जीवन यापन करती हूं। जिसके लिए मुझे प्रधानमन्त्री आवास योजना की आवश्यकता है।
संबंधित मामले को जिलाधिकारी महोदय द्वारा समस्या निष्पादन हेतु उप विकास आयुक्त, नालंदा को निर्देश दिया गया।

अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को समस्या निदान हेतु उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

 

 

 

Other Important News