October 18, 2024

#nalanda: जनता दरबार में जिलाधिकारी द्वारा 18 आवेदकों की समस्याओं को सुना… जानिए

 

 

 

 

जनता दरबार में जिलाधिकारी नालंदा द्वारा 18 आवेदकों की समस्याओं को सुना गया , साथ ही समस्या निदान हेतु उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए….

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481.. हमारी मुहिम… नशा मुक्त हर घर …

… बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे …

 

 

 

 

 

 

 

खबरें टी वी: दैनिक जनता दरबार में जिलाधिकारी ,श्री शशांक शुभंकर ने आज 18 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

आवेदक के द्वारा बताए गए पंचायत के ग्राम चंद्रकुरा के महादलित टोला में चापाकल की अति आवश्यकता से संबंधित मामले को जिलाधिकारी महोदय द्वारा सम्बंधित समस्या निवारण हेतु जिला लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED), नालंदा को निर्देशित किया गया ।

आवेदक द्वारा बताया गया कि खांदा केबला में 25 केबी का ट्रांसफार्मर बज्रपात के कारण जल चुका है जिसके कारण पूरे खांदा में बिजली नही रहने से सिंचाई नहीं हो पा रहा हैं।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा संबंधित समस्या निष्पादन हेतु जिला विद्युत कार्यालय, नालंदा को निर्देशित किया गया।

आवेदक द्वारा बताया गया कि मेड़िया प्राथमिक विद्यालय के प्रधान शिक्षक विद्यालय मे अनियमित तौर पर आते हैं जिससे बच्चों की शिक्षा पर नकारत्मक प्रभाव पड़ रहा हैं इस पर जल्द से जल्द विराम लगाइए।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा संबंधित शिकायत निवारण हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी, नालंदा को निर्देश दिया।

आवेदक के द्वारा बताया गया कि मकुंदन विगहा, थाना थरथरी, सिनेमा मोड़ के पास उनके दुकान पर हथियार से लैस होकर 10 से 12 अज्ञात लोग असामाजिक तत्व के साथ दुकान का ताला तोड़ने लगे मना करने पर गाली – गलौज एवम् जान से मारने की धमकी मिली और दुकान का ताला तोड़ कर अपना ताला लगा दिया। उनके द्वारा मेरे पिताजी को धमकी दी गई कि जब तक पचास लाख रुपया रंगदारी नहीं दोगे तब तक मेरा वाला ताला नहीं खुलेगा। जिलाधिकारी महोदय द्वारा समस्या निष्पादन हेतु SDO हिलसा को निर्देशित किया गया।

आवेदक के द्वारा बताया गया कि सरथा पंचायत के चैनपुरा गांव के वार्ड नं 2 के दलित एवम् महादलित टोला हैं जो कि 2005 से ही ईंट सोलिंग का रास्ता बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हैं जिससे जनता के आने–जाने मे बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ता हैं।जिलाधिकारी महोदय द्वारा सम्बंधित समस्या निष्पादन करने हेतु उप विकास आयुक्त, नालंदा को निर्देश दिया गया।

आवेदक के द्वारा बताए गए ज़माबंदी खारिज करने से सम्बन्धित मामले को जिलाधिकारी महोदय द्वारा इस समस्या के निवारण हेतु भूमि सुधार उप समाहर्ता, नालंदा को निर्देश दिया गया।

अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को समस्या निदान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

Other Important News