October 18, 2024

#nalanda: जनता दरबार में जिलाधिकारी नालंदा द्वारा 16 आवेदकों की समस्याओं को सुना…. जानिए

जनता दरबार में जिलाधिकारी नालंदा द्वारा 16 आवेदकों की समस्याओं को सुना गया , साथ ही समस्या निदान हेतु उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए….

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481.. हमारी मुहिम… नशा मुक्त हर घर …

… बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे …

 

 

 

 

 

 

 

 

खबरें टी वी: दैनिक जनता दरबार में जिलाधिकारी ,श्री शशांक शुभंकर ने आज 17 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

आवेदक द्वारा बताए गए नाली निर्माण कार्य नहीं होने के कारण जल निकासी की समस्या बढ़ गई है। जिससे आने जाने में परेशानी होती है। संबंधित मामले को जिलाधिकारी महोदय द्वारा सम्बंधित समस्या के निवारण हेतु कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत नालंदा को निर्देशित किया गया ।

आवेदक के द्वारा बताये गये जमाबंदी पंजी में गलत तरीके से रसीद काटने एवम नापी से संबंधित मामले को जिलाधिकारी महोदय द्वारा इस समस्या निष्पादन हेतु अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण, नालंदा को निर्देशित किया गया।

आवेदक द्वारा बताया गया कि भूमि विवाद सम्बंधित मामले को समस्या निदान हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्रभारी पदाधिकारी, जिला राजस्व शाखा, नालंदा को निर्देशित किया गया ।

अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को भेजते हुए समाधान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।

Other Important News