October 18, 2024

#nalanda: जनता दरबार में जिलाधिकारी नालंदा द्वारा 15 आवेदकों की समस्याओं को सुना…. जानिए

 

 

 

 

 

 

 

जनता दरबार में जिलाधिकारी नालंदा द्वारा 15 आवेदकों की समस्याओं को सुना गया , साथ ही समस्या निदान हेतु उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए …

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 :  दैनिक जनता दरबार में जिलाधिकारी ,श्री शशांक शुभंकर ने आज 15 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निदेश दिए ।

आवेदक अनिल कुमार द्वारा बताया गया कि नल- जल योजना के अन्तर्गत पानी की आपूर्ति की जा रही थी अचानक पानी की आपूर्ति बंद हो जाने से काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा समस्या निवारण हेतु प्रभारी पदाधिकारी, जिला आपदा शाखा, नालंदा को आवश्यक कर्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है ।

महानंदपुर ग्राम के आवेदक अजीत प्रसाद द्वारा बताया गया कि मेरे रैयती जमीन को बल पूर्वक जोत आवाद करने वाले संगठित अपराधी भू-माफिया के विरुद्ध कानूनी कारवाई कर जमीन को मुक्त करने की कृपा की जाय।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा समस्या निष्पादन हेतु अंचलाधिकारी बिहारशरीफ एवम थाना प्रभारी दीपनगर को निर्देशित किया गया है।

आवेदक मिथिलेश कुमार द्वारा भू-लगान से संबंधित शिकायत निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालंदा को निर्देशित किया गया है।

अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को भेजते हुए समाधान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।

Other Important News