October 19, 2024

# Nalanda : छठ को लेकर जिलाधिकारी ने सभी नगर निकायों के जनप्रतिनिधिगण एवं पदाधिकारियों के साथ की बैठक….जानिए

 

 

 

 

 

 

 

छठ पर्व के अवसर पर आवश्यक व्यवस्था, लैंड फिल साइट,आवास विहीन के लिए बहुमंजिला ईमारत एवं अन्य योजनाओं के लिये जमीन आदि को लेकर जिलाधिकारी ने सभी नगर निकायों के जनप्रतिनिधिगण एवं पदाधिकारियों के साथ की बैठक…

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 13 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : छठ पर्व के अवसर पर सभी नगर निकायों में तमाम आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने, लैंडफिल साइट/ सार्वजनिक शौचालय/आवास विहीन लोगों के लिये बहुमंजिला ईमारत के निर्माण/बस स्टैंड/पार्क/नगर निकायों की अन्य योजनाओं के आवश्यकतानुसार क्रियान्वयन हेतु जमीन की उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने हरदेव भवन सभागार में बैठक किया।
इस बैठक में विभिन्न नगर निकायों के जनप्रतिनिधिगण एवं प्रशासनिक पदाधिकारी शामिल हुये।
छठ पर्व के अवसर पर नगर निकायों में छठ घाटों पर की जा रही व्यवस्थाओं के बारे में एक एक कर कार्यपालक पदाधिकारियों से जानकारी ली गई। साथ ही संबंधित नगर निकाय के मुख्य पार्षद से इस संबंध में सुझाव लिया गया।
छठ के अवसर पर साफ-सफाई, घाटों की बैरिकेडिंग, चेंजिंग रूम, पर्याप्त रोशनी, मेडिकल टीम,पेयजल, शौचालय, घाट की सीढ़ियों की आवश्यकतानुसार मरम्मती आदि के संबंध में किये जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली गई तथा महत्वपूर्ण दिशा निदेश दिया गया।

 

 

गहरे एवं खतरनाक घाटों की बैरिकेडिंग कर लाल झंडा लगाकर इसे प्रतिबंधित घाट घोषित करने को कहा गया। सभी महत्वपूर्ण घाटों पर चेंजिंग रूम, पेयजल, शौचालय, बैरिकेडिंग कराने, वाच टावर का निर्माण, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, नियंत्रण कक्ष, पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था एवं अन्य नागरिक सुविधाओं को लेकर आवश्यक निदेश दिया गया।
नगर निकाय क्षेत्र में वास भूमि विहीन चिन्हित परिवारों के लिए बहुमंजिला ईमारत के निर्माण, सूखा कचरा के के डंपिंग हेतु लैंडफिल साइट, सार्वजनिक शौचालय, पार्क, बस स्टैंड, वेंडिंग जोन एवं नगर निकायों की अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु अवश्यक्तानुसार प्राथमिकता के आधार पर जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निदेश संबंधित अंचलाधिकारियों को दिया गया।
नगर आयुक्त श्री तरणजोत सिंह द्वारा बताया गया कि बिहार शरीफ नगर निगम क्षेत्र में 27 घाटों पर छठ पर्व का आयोजन हो रहा है। सभी घाटों की पर्याप्त साफ सफाई कराई जा रही है। सभी घाटों पर रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था, आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग, नियंत्रण कक्ष एवं पब्लिक एड्रेस सिस्टम आदि की व्यवस्था की जा रही है। सभी महत्वपूर्ण घाटों पर मोबाइल टॉयलेट, वाच टावर, सीसीटीवी कैमरा आदि भी लगाया जा रहा है। कुछ घाटों पर गोताखोर एवं एसडीआरएफ टीम भी प्रतिनियुक्त की जायेगी।

 

 

नगर निगम के लिये महानंदपुर में लैंडफिल साइट चिन्हित है।विभाग से भी स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।इस लैंडफिल साइट को वैज्ञानिक आधार पर विकसित करने हेतु कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने बताया कि निर्माणाधीन नाला रोड पर 2 वेंडिंग जोन के निर्माण हेतु स्थल चिन्हित किया गया है।
जिन नगर निकायों के लिये लैंडफिल साइट के लिये भूमि चिन्हित नहीं हुई है, इसके लिए जिलाधिकारी ने प्राथमिकता के आधार पर उपयुक्त जमीन उपलब्ध कराने का निदेश संबंधित अंचलाधिकारियों को दिया।
बैठक में महापौर नगर निगम बिहारशरीफ, अन्य नगर निकायों के मुख्य पार्षदगण, नगर आयुक्त, अन्य नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी एवं सभी सबंधित अंचलाधिकारी उपस्थित थे।

 

 

Other Important News