October 19, 2024

ख़बरें टी वी : जिलाधिकारी ने 26 आवेदकों की समस्याओं को सुना, कार्रवाई को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को दिया निर्देश…जानिए

 

 

 

 

 

जनता दरबार में नालन्दा जिलाधिकारी ने 26 आवेदकों की समस्याओं को सुना, कार्रवाई को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया निर्देश…

 

 

 

ख़बरें टी वी – ” आप सब की आवाज ” … पिछले 13 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : दैनिक जनता दरबार में जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज 26 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निदेश दिया गया।
रहुई के दो दिव्यांग लोगों द्वारा बैट्री चालित ट्राईसाईकिल दिलाने का अनुरोध किया गया। जिलाधिकारी ने सहायक निदेशक दिव्यांग सशक्तिकरण को नियमानुसार इनको लाभ दिलाने का निदेश दिया।

 

 

जमीन से संबंधित विवाद में मारपीट एवं धमकी दिए जाने से संबंधित दो अलग अलग शिकायत के संदर्भ में संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को त्वरित कार्रवाई का निदेश दिया गया।
कल्यानबीघा शूटिंग रेंज में प्रैक्टिस करने वाले निशानेबाजी के खिलाड़ी द्वारा आर्म्स लाइसेन्स दिलाने का अनुरोध किया गया ताकि उपयुक्त श्रेणी का क्रय कर प्रशिक्षण जारी रख सकें।जिलाधिकारी ने नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया।

 

 

कुछ मामलों की सुनवाई लोकशिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत सुनिश्चित करने हेतु जिला लोकशिकायत निवारण पदाधिकारी को निदेश दिया गया।
अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को भेजते हुए समाधान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

Other Important News