October 18, 2024

#nalanda: जनता दरबार में जिलाधिकारी द्वारा 23 आवेदकों की समस्याओं को सुना….. जानिए

 

 

 

 

 

 

 

 

जनता दरबार में जिलाधिकारी , नालंदा द्वारा 23 आवेदकों की समस्याओं को सुना गया , साथ ही समस्या निदान हेतु उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ….

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481.. हमारी मुहिम… नशा मुक्त हर घर …

… बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे …

 

 

 

 

 

 

खबरें टी वी: दैनिक जनता दरबार में जिलाधिकारी ,श्री शशांक शुभंकर ने आज 23 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

आवेदक के द्वारा बताए गए नली-गली नहीं बनने से संबंधित मामले को जिलाधिकारी महोदय द्वारा सम्बंधित समस्या निवारण हेतु जिला पंचायत राज पदाधिकारी, नालंदा को निर्देशित किया गया ।

आवेदक द्वारा बताया गया कि गगन दीवान कब्रिस्तान में लाईट एवम पौधा लगाने की आवश्यकता है । लाईट नहीं रहने के कारण कब्रिस्तान में असमाजिक तत्वों का रात के अंधेरे में जमाबवाड़ा लगा रहता है ।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा संबंधित समस्या निष्पादन हेतु जिला विकास शाखा, नालंदा को निर्देशित किया गया।

मिल्कीपर ग्राम के आवेदक द्वारा बताया गया कि हमारे पास मकान नहीं है जो भी है वो अब गिरने के कगार पर है। मुख्यमंत्री एवम प्रधानमन्त्री योजना के तहत मुझे घर निर्माण हेतु आवसान देने की कृपा करें।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा संबंधित शिकायत निवारण हेतु उप विकास आयुक्त, नालंदा को निर्देश दिया।

आवेदक के द्वारा बताया गया कि मेरी खरीदारी जमीन में बॉण्ड्री वाल के गेट का जबरन ताला तोड़कर व्यवधान उत्पन्न करने से संबंधित जिलाधिकारी महोदय द्वारा समस्या निष्पादन हेतु अंचलाधिकारी हिलसा एवम थानाध्यक्ष हिलसा को निर्देशित किया गया।

आवेदक के द्वारा बताया गया कि चंडी अंचलाधिकारी एवम कर्मचारी दोनों मिलकर गलत तरीके से दाखिल खारिज कर देने से संबंधित मामले को जिलाधिकारी महोदय द्वारा सम्बंधित समस्या निष्पादन करने हेतु भूमि सुधार उप समाहर्ता, हिलसा को निर्देश दिया गया।

आवेदक के द्वारा बताए गए भूमि विवाद से से सम्बन्धित मामले को जिलाधिकारी महोदय द्वारा इस समस्या के निवारण हेतु प्रभारी जिला राजस्व शाखा, नालंदा को निर्देश दिया गया।

अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को समस्या निदान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।