October 19, 2024

#nalanda : जनता दरबार में जिलाधिकारी ने 12 आवेदकों की समस्याओं को सुना, कार्रवाई को लेकर निर्देश….जानिए

 

 

 

 

जनता दरबार में जिलाधिकारी ने 12 आवेदकों की समस्याओं को सुना, कार्रवाई को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया निर्देश…

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 13 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : दैनिक जनता दरबार में जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज 12 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निदेश दिया।
गिरियक प्रखंड के पुरैनी के एक आवेदक द्वारा बताया गया कि असमाजिक तत्वों द्वारा सड़क को काट दिया गया है। जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर को स्थल जाँच कर कार्रवाई का निदेश दिया।
राजगीर प्रखंड के पथरौरा की मुखिया द्वारा पंचायत अन्तर्गत पंचायत सरकार भवन के निर्माण हेतु त्वरित कार्रवाई का अनुरोध किया गया। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज पदाधिकारी को त्वरित अग्रेतर कार्रवाई का निदेश दिया।
मिल्कीपर गाँव के कुछ लोगों द्वारा सामूहिक रूप से आवेदन दिया गया कि आम रास्ता को स्थानीय दबंग व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है। जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी हिलसा एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हिलसा को मामले की सुनवाई कर समाधान का निदेश दिया।
अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को भेजते हुए समाधान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

 

 

 

Other Important News