October 19, 2024

#Nalanda : डीएम ने एसपी एवं नगर आयुक्त के साथ बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण… जानिए

नालंदा जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक एवं नगर आयुक्त के साथ बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

व्यवस्थाओं को ससमय सुनिश्चित करने को लेकर दिया आवश्यक दिशा निर्देश…

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 13 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज पुलिस अधीक्षक श्री अशोक मिश्रा एवं नगर आयुक्त श्री तरणजोत सिंह के साथ बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया।
सबसे पहले उन्होंने धनेश्वर घाट तालाब का निरीक्षण किया। चेंजिंग रूम आज ही बनवाने का निदेश दिया गया। यहाँ निर्मित स्थाई शौचालयों में स्थाई साइनेज लगाने को कहा गया। तालाब के किनारे दीवार पर बनाये जा रहे पेंटिंग की उन्होंने काफी सराहना की तथा नगर निगम में अन्य उपयुक्त स्थलों पर भी इस प्रकार की पेंटिंग बनवाने का सुझाव नगर आयुक्त को दिया।

 

 

इस घाट पर दो आपदा मित्रों को प्रतिनियुक्त किया गया है।
इसके बाद जिलाधिकारी ने सूर्यमंदिर तालाब छठ घाट आशानगर का निरीक्षण किया। यहाँ भी आज ही चेंजिंग रूम तैयार करने को कहा। पुल के पास अच्छे से सफाई सुनिश्चित कराने को कहा गया। इस घाट पर 4 आपदा मित्र प्रतिनियुक्त किये गये हैं।
इसके बाद जिलाधिकारी ने कोसुक नदी छठ घाट का निरीक्षण किया। यहाँ बैरिकेडिंग का कार्य किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने कहा कि बैरिकेडिंग के पार कोई नहीं जाये, इसे सुनिश्चित करें तथा इस आशय का लगातार अनाउंसमेंट कराते रहें। इस घाट पर 6 आपदा मित्र प्रतिनियुक्त किये गए हैं।
बाबा मनीराम अखाड़ा छठ घाट के निरीक्षण के क्रम में चेंजिंग रूम आज ही तैयार करने को कहा गया। परिसर के सभी 4 गेट को पूरी तरह खुला रखने को कहा गया। इस घाट पर भी 6 आपदा मित्र प्रतिनियुक्त किये गये हैं।

 

 

इसके बाद जिलाधिकारी ने तकियापर एवं इमादपुर में बनाये गये छठ घाट का भी निरीक्षण किया।
इस अवसर पर महापौर,पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त, अपर समाहर्त्ता आपदा, अनुमंडल पदाधिकारी बिहारशरीफ, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिहारशरीफ, भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता बिहारशरीफ, अंचलाधिकारी बिहारशरीफ सहित स्थानीय समिति के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

 

 

 

Other Important News