• Tue. Dec 9th, 2025

#bihar: डी एम नालन्दा की अध्यक्षता में नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत जिला गंगा समिति की बैठक…

Bykhabretv-raj

Dec 9, 2025

डी एम नालन्दा की अध्यक्षता में नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत जिला गंगा समिति की बैठक…

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

#ख़बरें Tv: आज दिनांक 9 दिसंबर 2025 को श्री कुंदन कुमार, जिला पदाधिकारी, नालन्दा की अध्यक्षता में नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत जिला गंगा समिति की बैठक आयोजित की गई।

वन प्रमंडल पदाधिकारी, नालन्दा वन प्रमंडल, बिहारशरीफ के द्वारा बताया गया कि नमामि गंगे कार्यक्रम के संबंध में चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिलेभर में 36200 लक्ष्य के विरुद्ध 32980 वृक्षारोपण का कार्य पूरा कर लिया गया है।
इस् वृक्षारोपण के कार्य से पर्यावरण एवं जल संरक्षण को संतुलित रखने में काफी सहायता मिलने की संभावना है।
जिला पदाधिकारी, महोदय के द्वारा निदेश दिया गया कि बचे हुए लक्ष्य को यथाशीघ्र पूर्ण कर लिया जाय।

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा, नालन्दा के द्वारा जिले में वित्तीय वर्ष 2025-26 में जल-जीवन-हरियाली अन्तर्गत मनरेगा द्वारा 5,52,000 पौधे रोपित करने का लक्ष्य प्राप्त है. जिसके लिए जिला स्तर पर कार्यशाला आयोजित कर मनरेगा कर्मियों का उन्मुखिकरण कर लिया गया है, तथा शत्-प्रशित पौधा रोपन हेतु स्थल का चयन कर लिया गया है। पौधारोपण का कार्य सभी प्रखंडों में प्रारंभकर दिया गया है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा, नालन्दा को पौधों के अधिरोपित करने का लक्ष्य शतप्रतिशत अतिशीघ्र पूर्ण करने के साथ-साथ बचे हुए पौधों की सुरक्षा हेतु ट्री गार्ड (गेबियन) अधिष्ठापित करने के कार्य में तेजी लाने हेतु निदेश दिया गया।

बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र में विद्युत शवदाह गृह के निर्माण हेतु
नगर आयुक्त, बिहारशरीफ नगर निगम द्वारा बताया गया कि बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत दो स्थलों पर electric crematorium (01no.) cum wooden crematorium (02no.) निर्माण हेतु कार्यकारी एजेन्सी, अग्रेतर कार्रवाई बुडको के स्तर से की जा रही है। बुडको के द्वारा दो स्थलों पर (यथा 1. वार्ड सं0-23, सोहनकुओं 2 वार्ड सं0-05, सलेमपुर) electric crematorium (01no.) cum wooden crematorium (02no.) का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। चहारदीवारी कार्य पूर्ण है, शेष कार्य जारी है।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा संबंधित पदाधिकारी को नियमानुसार कार्य त्वरित गति से पूर्ण कराने का निदेश दिया गया।

बताया गया कि बिहारशरीफ शहरी क्षेत्र का नाले का पानी की निकासी हेतु उत्तम व्यवस्था की जा रही है। लहेरी थाना अन्तर्गत मछली मार्केट से उत्तर की ओर सोहसराय थाना अन्तर्गत मोगल कुओं भत्तु सेठ तक नाला निर्माण का ड्रेन का कार्य प्रगति पर है। उक्त नाला के ऊपर से फोरलेन सड़क की व्यवस्था हेतु निर्माण कार्य भी जारी है।

कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण, बख्तियारपुर के द्वारा बताया गया कि चंडी प्रखंड अन्तर्गत बहादुरपुर में मोहाने नदी, गौरी विगहा में नोनाई नदी एवं सबलपुर में चिरैया नदी पर बीयर निर्माण कार्य प्रगति पर है। चंडी प्रखंड में मुहाने नदी पर कचलपुर एवं गुलरिया विगहा तथा चिरैया नदी पर टेका बिगहा एवं विशुनपुर में चेक डैम का निर्माण कराया जाना है। नगरनौसा प्रखंड में नोनाई नदी पर भदरू विगहा में वीयर तथा चिस्तीपुर में चेक डैम का निर्माण कराया जाना है। सरमेरा प्रखंड में नोनिया नदी पर बड़ी मलावाँ तथा धनायन नदी पर काजीचक चेक डैम का निर्माण कराया जाना है।

कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण, बिहारशरीफ के द्वारा बताया गया कि नदियों में गाद रहित जल बहाव के लिए टाल क्षेत्र विकास योजना अन्तर्गत नालन्दा जिले के विभिन्न नदियों यथा नूरसराय प्रखंड के ग्राम नारी-मकनपुर से हरनौत प्रखंड के धमौली तक अधियारा नदी का उड़ाही कार्य एवं 08 अदद नया आर०सी०सी० एंटी फ्लट स्लूइस (1m x 1.5m) का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। प्रखंड कोसुक से सिपाह पुल तक पंचाने नदी में पक्का सुरक्षात्मक कार्य एवं रिवर फ्रंट विकास कार्य किया जा रहा है।
टाल क्षेत्र विकास योजना अन्तर्गत नालंदा जिले के विभिन्न नदियों (यथा लोकाईन, मुहाने, जलवार, सुढ़, डोर नदी) पर गदाईचक वीयर, केवई चेकडैम, चैनपुर चेकडैम, रुपन विगहा चेकडैम, मुंदीपुर चेकडैम, वलमत विगहा वीयर, दयालपुर चेकडैम, सलेमपुर चेकडैम का निर्माण कराया जा रहा हैं। उक्त संरचनाओं के क्रियान्वयन से जिला अन्तर्गत क्षेत्रों के भू-जलस्तर में सुधार होगा। सभी संरचनाओं के U/S में जल संचित होगा, जिसमें Sediment Process से जल की गुणवत्ता में सुधार होगा। वर्षा के जल का संरक्षण एवं अधिकतम उपयोग हो सकेगा।

गंगाजल आपूर्ति योजना, फेज-2 पार्ट-1 के अंतर्गत मुख्य कार्य
मधुवन जलाशय (क्षमता 27 एम०सी०एम०) का निर्माण/
डिलीवरी सिस्टर्न का निर्माण/
भू-अर्जन का कार्य /विस्थापितों के लिए पंचाने नदी के दूसरी तरफ पुनर्वासन का कार्य हेतु
संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

खनिज विकास पदाधिकारी, नालंदा द्वारा बताया गया कि खनिजों के व्यवसाय के लिए लोगों को ठेका दिया जाता है तथा अवैध खनन एवं लदायी. दुलाई, कालाबाजारी करने वाले के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है।

जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि जिला गंगा समिति के अगली बैठक में सभी सदस्य अनुपालन प्रतिवेदन के साथ उपस्थित रहेगें।

इस अवसर पर नगर आयुक्त, सहायक समाहर्ता, , विशेष कार्य पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा, कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण, बख्तियारपुर, कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण, एकंगरसराय, कार्यपालक अभियंता, बाढ़‌ नियंत्रण एवं जल निस्सारण, प्र. बिहारशरीफ, कार्यपालक अभियंता सिंचाई प्रमंडल, बिहारशरीफ, खनिज पदाधिकारी, नालन्दा आदि उपस्थित थें।