October 18, 2024

#nalanda: जिला शिक्षा पदाधिकारी ने विद्यालय का किया औचक निरीक्षण… जानिए

 

 

 

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने विद्यालय का किया औचक निरीक्षण…

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

….आप अपना चुनाव में बहुमूल्य वोट जरूर दे….

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : हरनौत : डीईओ राज कुमार ने मंगलवार को शनिवार को कल्याण बिगहा हाईस्कूल का औचक निरीक्षण किया। यह निरिक्षण दिन के सवा ग्यारह बजे के पास की।
निरीक्षण के दौरान सबसे पहले प्रिंसिपल चेंबर में बैठै। जहां शिक्षकों को जमकर क्लास लगाया। वहीं प्रिंसिपल छुट्टी पर थे।डीईओ ने शिक्षकों से पुछा कि आपलोग स्कूल में कौन-कौन गतिविधि करवाते हैं। जिसमें कहा पठन-पाठन , पीटी , कम्प्यूटर लैब समेत अन्य। फिर पूछा आज बच्चे कितने उपस्थित है।जिसको लेकर संगीत के शिक्षक प्रमोद ने कहा वर्ग 9वीं में 200 में 104 , वर्ग 10वीं में 196 में 38 उपस्थित है। वहीं 12वीं में 200 नामांकन है जिसका परीक्षा चल रही है।इस कम उपस्थिति को लेकर शिक्षकों को जमकर क्लास लगाई।
डीईओ ने कहा पेरेंट्स टीचर मीटिंग करवाते हैं।

 

 

 

 

जिनको लेकर शिक्षकों ने कहा पिछले बार दो बार कराए थे। जिसको लेकर डीईओ ने फटकार लगाते हुए कहा दो बार नहीं , हरेक शनिवार को यह मीटिंग करानी चाहिए। उन्होंने फटकार लगाते हुए कहा सैटरडे गतिविधियों का दिन है। कहा कि बच्चों को वीकली एवं मंथली टेस्ट लेनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जो बच्चा कमजोर है उसके लिए विशेष क्लास चलाईं। कमजोर बच्चों का रोक कर रखिए और उनके रिकैप करिए।
इसके बाद डीईओ ने शिक्षक की उपस्थिति पंजिका देखा।जहां 21 में 11 शिक्षक ग़ायब थे। हालांकि छुट्टी लेकर गायब थे। जिसमें 9 चुनावी प्रशिक्षण में तो दो सीएल में।
इनके बाद डीईओ ने स्कूल रूटिंग को देखा। वहीं शिक्षकों को कहा एक दिन में हर टीचर छ: क्लास लीजिए। इसके बाद उन्होंने वर्ग में जाकर निरीक्षण किया। जहां कई छात्र नॉन यूनिफार्म में थे। जिसको लेकर छात्रों को कहा यूनिफॉर्म में आओ। इससे समानता दिखती है। इस दौरान दो छात्राएं अभियान गीत डीईओ को सुनायी। तत्पश्चात शौचालय व 17.5 लाख कि लागत से बन रहे चारदिवारी का निरिक्षण भी किया।
मौके पर बीईओ सुरेंद्र कुमार सिन्हा , आभा ,सोनी , नेहा , किरण , जितेंद्र सतीश ,भारती , सलोनी समेत अन्य शिक्षकगण मौजूद थे।

 

रिपोर्ट : हरिओम कुमार

 

 

Other Important News