October 19, 2024

खबरें टी वी : सैनिक स्कूल नालंदा में शान से लहराया भारतीय तिरंगा, प्राचार्य कैप्टन (भा. नौसेना) नवींन कृष्ण चन्द्र ने किए ध्वजारोहण ……. जानिए पूरी ख़बर

 

 

सैनिक स्कूल नालंदा में शान से लहराया तिरंगा……


 प्राचार्य कैप्टन (भा. नौसेना) नवींन कृष्ण चन्द्र ने किए ध्वजारोहण …

 रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गुलजार हुआ विद्यालय परिसर….

 

 

 

खबरें टी वी : 9334598481 : आदित्य कुमार की रिपोर्ट :  नानंद स्थित सैनिक स्कूल नालंदा में 76 वें स्वतंत्रता दिवस पर आन- बान और शान से लहराया राष्ट्रीय ध्वज। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य कैप्टन (भा. नौसेना) नवींन कृष्ण चन्द्र ने ध्वजारोहण कर समस्त विद्यालय परिवार को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। अपने संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम को याद करते हुए……

 

आपने देश के उन महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित किया, जिनके बलिदान से आज हम स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव मन रहे हैं। उन्होंने कहा स्वतंत्रता के बाद भी देश की आज़ादी को अक्षुण बनाने में भारतीय सशस्त्र सेना की अपनी अहम् भूमिका है। उन्होंने महाभारत के युद्ध का वर्णन करते हुए कहा कि “यतो धर्म: ततो जय:” के आधार पर भारतीय सशस्त्र सेना ने आज़ादी के बाद कुल 5 बड़े युद्ध लडे तथा सभी युद्धों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश की संप्रभुता की रक्षा करने में समर्थ रही।

 

उन्होंने युवकों का आह्वान करते हुए कहा कि देश आपकी प्रतीक्षा कर रहा है , आप श्रेष्ठ मानवीय मूल्यों को धारण कर भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के महायज्ञ में सम्मिलित हों ।
ज्ञात हो कि आज़ादी का अमृत महोत्सव 2022 भारत सरकार की एक पहल है, जो प्रगतिशील भारत के 75 साल और इसके लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को याद करने के रूप में आयोजित की जा रही है।

 

 

राष्ट्रीय ध्वज के साथ हमारा सम्बन्ध हमेशा व्यक्तिगत से अधिक औपचारिक एवं संस्थागत रहा है। स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष में राष्ट्रीय-ध्वज को सामूहिक रूप से अपने घरों पर लगाना राष्ट्र के प्रति हमारे समर्पण , प्रेम , श्रद्धा एवं भक्ति का प्रतीक बन जाता है। सैनिक स्कूल नालंदा के इस पहल के पीछे लोगों के मन में देशभक्ति की भावना जगाना एवं भारत सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाना है।

 

 

इसके अंतर्गत सैनिक स्कूल में विगत 10 अगस्त 2022 से आगामी 17 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे प्रमुख है राष्ट्रीय ध्वज निर्माण,अनुच्छेद लेखन, निबंध लेखन, कविता पाठ, साईकिल रैली,प्रभात फेरी, रंगोली प्रतियोगिता, राष्ट्रीय गीत गायन प्रतियोगिता,प्रश्नमंच, चित्रकला एवं फ्रीडम रन का आयोजन किया जा रहा है।

 

इस अवसर पर विद्यालय के उपप्राचार्य विंग कमांडर जे एस उज्वल , वरिष्ठ शिक्षक श्री एम एस डे मीडिया प्रभारी एस के पाण्डेय के अतिरिक्त समस्त शिक्षक, प्रशासनिक कर्मी समस्त छात्र-छात्राए उपस्थित रहे।

Other Important News