October 19, 2024

#Nalanda: बचपन प्ले स्कूल में मनाया गया दुर्गा पूजा पर्व पर डांडिया सह सांस्कृतिक कार्यक्रम…..जानिए

 

 

 

 

बचपन प्ले स्कूल में मनाया गया दुर्गा पूजा पर्व पर डांडिया सह सांस्कृतिक कार्यक्रम…..

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 13 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : दिनांक २० अक्टूबर को बचपन प्ले स्कूल तथा ईडेन गार्डेन हाई स्कूल के प्रांगण में शक्ति की अधिष्ठात्री देवी मां दुर्गा का पूजनोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया।

 

 

असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म की, अन्याय पर न्याय के विजय का प्रतीक यह पर्व सभी के जीवन में उत्साह और उर्जा के संचार से ओतप्रोत करता है।
नवदुर्गा के रूप में वैधिका,मीनल, आराध्या,साध्वी, कियारा, नव्या, मेधावी, मायरा, स्तुति तथा महिषासुर के रूप में श्लोक ने अपने नवीन अवतारों से सभी को मंत्रमुग्ध कर लिया।

 

 

मां के स्वागत में नन्हे – मुन्हें बच्चों डांडिया नृत्य का ‘ढोलना ‘ ‘कमरिया’ तथा ‘उड़ी उड़ी जाए’ गीत पर मनमोहक प्रदर्शन किया।यह मनोहारी प्रदर्शन सभी को आकर्षित और मंत्रमुग्ध करने वाला अद्भुत दृश्य था।

 

 

बताते चलें कि ‘डांडिया रास नृत्य’ देवी दुर्गा के सम्मान में किया जाता है जो देवी और महिषासुर पराक्रमी राक्षस राजा के बीच नकली लड़ाई का मंचन है। नृत्य की छड़ी दुर्गा की तलवार का प्रतिनिधित्व करती है।

 

 

इस प्रकार के कार्यक्रमों के द्वारा बच्चों में उत्साह और बहुमुखी प्रतिभाओं में निखार आता है। “क्योंकि बचपन सिर्फ एक बार आता है “

 

 

बचपन परिवार की सभी शिक्षिकाएं बच्चों के उज्ज्वल भविष्य व चतुर्दिक विकास के लिए कटिबद्ध रहतीं हैं।अन्त में विद्यालय के निदेशक श्री भरत कश्यप ने दुर्गा पूजा की‌ शुभकामनाएं देते हुए साधुवाद दिया।

 

 

 

 

 

Other Important News