October 18, 2024

#nalanda: हाई वोल्टेज ड्रामा को देख लोगों की उमड़ी भीड़ , मौके पर पहुंचे डायल 112 की गाड़ी… जानिए

 

 

 

 

 

 

 

 

 

हाई वोल्टेज ड्रामा को देख लोगों की उमड़ी भीड़ , मौके पर पहुंचे डायल 112 की गाड़ी…

 

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481.. हमारी मुहिम… नशा मुक्त हर घर …

… बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे …

 

 

 

 

 

 

 

खबरें टी वी: हरनौत (नालंदा) स्थानीय बाजार के आदर्श नगर मोहल्ले स्थित देवी स्थान के पास में दर्जनों लोगों की भीड़ जुट गई।
भीड़ में मौजूद लोगों ने बताया कि तेलमर थाने क्षेत्र के प्रेम सिंह के पुत्र वशिष्ठ नारायण सिंह यहां अपना घर बनाए हुए हैं। जिसमें अभी प्रेम सिंह रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि वशिष्ठ नारायण दो शादीयां की है।पहला शादी करिब 23 साल पहले वहीं दूसरा शादी (विधवा से )करिब आठ साल पहले की है।जिसमें क्रमशः पहले वाले के पत्नी से तीन पुत्रियां( सभी करिब 14 से 20 वर्ष ) हैं। वहीं दूसरे वाले से दो पुत्र हैं। जिसमें तीनों पुत्रियां पहले कहीं और रह रहे थे। तीनों पुत्रियां बुधवार को उक्त मुहल्ले में आया और अपने दादा प्रेम सिंह से घर में रहने के लिए कहा। जिसपर श्री सिंह आग बबूला हो गए और मारपीट पर उतारू हो गए।इसके बाद तीनों ने घंटे भर कभी छत पर से तो कभी गेट पर से अंदर जाने का प्रयास किया। तब तक दर्जनों लोगों की भी उमड़ पड़ी। जिसमें किसी ने डायल 112 के साथ साथ स्थानीय थाना को सूचना दी। इसके बाद पुलिस स्थल पर पहुंचे। स्थल पर मौजूद दरोगा राजकुमार उरावं ने बताया कि मामला स्पष्ट नहीं हो रहा है। तीनों लड़की व उनके दादा प्रेम सिंह को थाना ले जाया जा रहा है। वही डीएसपी थाने में आए हुए हैं।

 

 

रिपोर्ट हरिओम कुमार

 

 

 

Other Important News