• Tue. Feb 24th, 2026

#bihar: रहुई उच्च विद्यालय में गेट युक्त चहारदीवारी व पहाड़ी तिराहा से कुशवाहा धर्मशाला तक आरसीसी नाला निर्माण का शुभारंभ..

Bykhabretv-raj

Feb 22, 2026

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

बिहार शरीफ के स्थानीय विधायक डॉक्टर सुनील के द्वारा रहुईं नगर पंचायत के रहुई उच्च विद्यालय में गेट युक्त चहारदीवारी व पहाड़ी तिराहा से कुशवाहा धर्मशाला तक आरसीसी नाला निर्माण का शुभारंभ…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: बिहारशरीफ। मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत
रहुईं नगर पंचायत के रहुई उच्च विद्यालय में गेट युक्त चहारदीवारी और बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र में पहाड़ी तिराहा से कुशवाहा धर्मशाला तक आर.सी.सी. नाला निर्माण कार्य का शुभारंभ 22 फरवरी 2026 को स्थानीय विधायक डॉ. सुनील कुमार के कर कमलों द्वारा किया गया। लगभग 58 लाख और 1 करोड़ 81 लाख 64 हजार 474 रुपये की लागत से बनने वाला योजना का स्थायी समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
इस अवसर पर विधायक डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि चुनाव के दौरान क्षेत्रवासियों ने जलनिकासी की गंभीर समस्या से उन्हें अवगत कराया था। लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए इस योजना की अनुशंसा की गई और आज इसका शिलान्यास किया गया। उन्होंने बताया कि नाला निर्माण पूरा होने के बाद छोटी पहाड़ी, बड़ी पहाड़ी, मानसून नगर और कुशवाहा धर्मशाला क्षेत्र में जलजमाव की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी और लोगों को राहत मिलेगी।
विधायक ने कहा कि वे लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र का निरीक्षण करते रहते हैं और जहां भी किसी सुविधा की कमी दिखाई देती है, वहां स्वयं योजना बनाकर उसे पूरा करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने बताया कि बड़ी पहाड़ी फिटनेस पार्क जाने वाले मार्ग के निर्माण की भी अनुशंसा की गई है। इसके अलावा पहाड़ पर मंदिर निर्माण का कार्य भी कराया जा रहा है, जिसमें सभी वर्गों के लोगों से स्वेच्छा से सहयोग लिया जाएगा ताकि सामूहिक सहभागिता से धार्मिक स्थल का विकास हो सके।
उन्होंने आगे बताया कि पहाड़ क्षेत्र को आकर्षण का केंद्र बनाने के लिए लगभग 20 फीट ऊंची भगवान श्रीराम की प्रतिमा स्थापित करने की योजना है। इसके साथ ही स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत 11 विभिन्न विकास योजनाओं की अनुशंसा भी की गई है, जिनका कार्य क्रमशः पूरा किया जा रहा है। बड़ी पहाड़ी से मुगल कुआं तक मार्ग निर्माण भी कराया गया है।
डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि चुनाव के दौरान महिलाओं ने पहाड़ी क्षेत्रों में पानी की समस्या की शिकायत की थी, जिसके समाधान के लिए वहां पानी पहुंचाने का कार्य कराया गया है तथा नगर निगम के सहयोग से नियमित जलापूर्ति की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पहाड़ी क्षेत्र में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं और सुविधाओं में लगातार सुधार किया जा रहा है।
अंत में विधायक ने कहा कि वर्ष 2005 से विधायक बनने के बाद उन्होंने लगातार विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए प्रयास किया है और आगे भी जनता का बेटा एवं सेवक बनकर कार्य करते रहेंगे।