• Thu. Mar 19th, 2026

#bihar: गैस के किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन एवं पुतला दहन…

Bykhabretv-raj

Mar 18, 2026

 

 

 

 

 

 

 

 

गैस के किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन एवं पुतला दहन:- नरेश प्रसाद अकेला

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: रसोई गैस की कीमतों मे बढ़ोतरी एवं किल्लत, एवं आवश्यक वस्तुओं के कीमत में हो रही वृद्धि के विरोध में दिन बुधवार को नालन्दा जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस कार्यलय से भैसासुर मोड होते हुए अस्पताल चौक पर नालंदा जिला कांग्रेस के अध्यक्ष नरेश प्रसाद अकेला ने उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन करते हुए कहा की ज्वलंत मुद्दे पर नरेंद्र मोदी की चुपी साफ दिखाई दे रही है। आज देश की आम जनता महंगाई, बेरोजगारी और आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतो से बुरी तरह परेशान है, विशेष रूप से एलपीजी सलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी एवं किल्लत और बढ़ती कीमतों ने आम परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है। गरीब मध्य वर्ग किसान और मजदूर वर्ग सभी इस संकट से जूझ रहे है लेकिन केंद्र सरकार इस गंभीर समस्या के लिए कोई ठोस कदम उठाती नही दिख रही है , उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी हमेशा से जनता के मुद्दों को सड़क से लेकर संसद तक उठाने का काम करती रही है, इसी क्रम में नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी के नेतृत्व में कांग्रेस के सांसदो ने परिषद मे मजबूती से उठाया और मोदी सरकार के जन विरोधी नीतिओ के खिलाफ विरोध दर्ज काराया। युवाओं मे सामने भी रोजगार का गंभीर संकट है, किसान अपनी उपज का उचित मूल्य पाने के लिए संघर्ष कर रही हैं, और महिलाओं के सामने घरेलू खर्च चलाना मुश्किल होता जा रहा है, लगातार बढ़ती महगाई से आम आदमी की कमर टूट गयी है, उन्होंने कहा की यह स्तिथि लोकतंत्र और जनहित दोनों के लिए चिंता जनक है। यदि केंद्र सरकार जल्द ही एलपिजि संकट महगाई और बेरोजगारी जैसे गंभीर मुद्दों पर ठोस और प्रभावी कदम नही उठाये तो कांग्रेस पार्टी चुप बैठने वाली नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा की नालंदा जिला कांग्रेस कमिटी आम जनता की राय लेकर बहुत जल्द जिले में चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगी, यह आंदोलन पूरी तरह से लोकतांत्रित और जनहित के मुद्दों पर आधारित होगा। कांग्रेस पार्टी हमेशा से गरीबो ,किसानो ,मजदूरों, युवाओं और महिलाओं के अधिकारो के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। इस मौके पर हैदर आलम, रमेश पसवान, राजेंद्र चौधरी, निसार अहमद, आयान आलम, शाहिल आलम,अमन राज, राकेश कुमार, संतु कुमार, राकेश कुमार, शिवसदंन सिंह, रौशन कुमार, शिशुपाल प्रसाद, दिलीप कुमार सिन्हा, अस्कर भारती, निपेन्द् कुमार, मो इंतिआज़ आलम अधिवक्ता, शिवनाथ चौधरी, किरानी पसवान , वाल्मीकि पसवान, अनिल कुमार चंद्रवंशी, विछि ठठेरा , नजमी इंतिआज़ आदि लोगो उपस्थित थे।