October 18, 2024

#nawada : लुई ब्रेल के जयंती के पावन अवसर पर विद्यालय में प्रतियोगिता आयोजित….जानिए

 

 

 

 

 

 

 

 

लुई ब्रेल के जयंती के पावन अवसर पर विद्यालय में प्रतियोगिता आयोजित…..

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 13 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : वारिसलीगंज (नवादा) :-लुई ब्रेल के जयंती के पावन अवसर पर वारिसलीगंज नगर स्थित नेशनल इंटर विधालय माफी, वारिसलीगंज में समावेशी शिक्षा के प्रखण्ड साधन सेवी श्री राजेश कुमार सिंहा के नेतृत्व में गीत-संगीत, वाद-विवाद, खेल एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। कार्यक्रम का संचालन रूबी कुमारी प्रखण्ड साधन सेवी समावेशी शिक्षा के द्वारा कराया गया। मौके पर दर्जनों दिव्यांग विद्यार्थी उपस्थित हुए। कार्यक्रम में सम्मिलित सभी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन हेतु प्रभारी प्राचार्या अर्चना कुमारी के द्वारा कॉपी, कलम, पेंसिल, स्केच-पेन इत्यादि भेंट किया गया। प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से दिव्यांग विद्यार्थियों को जुटाने में मध्य विधालय जमुआवां के शिक्षक अरविन्द कुमार की भूमिका प्रशंसनीय रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मजहर हुसैन ने बताया कि दृष्टि बाधित लोगों की शिक्षा दीक्षा के लिए जिस ब्रेल लिपि का अवतरण हुआ वह लुई ब्रेल की सोच का परिणाम है और इनकी याद में आज के दिन इनकी जयंती समारोह पूर्वक मनाई जाती है। मौके पर चंदन कुमार, कुणाल कुमार सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

रिपोर्ट : अभय कुमार रंजन

 

 

 

 

Other Important News