• Sun. Dec 7th, 2025

@बिहार: सफाई और सर्व धर्म प्रार्थना आज भारत के विकास में एक महत्वपूर्ण कार्य करेगी…

Bykhabretv-raj

Oct 5, 2025

 

 

 

 

 

 

 

सफाई और सर्व धर्म प्रार्थना आज भारत के विकास में एक महत्वपूर्ण कार्य करेगी…

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

@ख़बरें Tv : आज राष्ट्रीय युवा योजना, बिहार और कैलाश बिहारी मेमोरियल ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा राष्ट्रीय युवान सेवा फेलोवशिप के माध्यम से श्रम संस्कार और सर्व धर्म प्रार्थना का आयोजन पटना के ऐतिहासिक गाँधी घाट पर किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथी इग्नू के उप सचिव आनंद कुमार, एन वाई पी, बिहार के सचिव नीरज काँस्यकार और हैहयवंशिय काँस्यकार क्षत्रिय समिति के पूर्व सचिव सुनील कुमार कसेरा, कैलाश बिहारी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा संचालित विद्यालय जी बी एम अकादमी की प्रधानाध्यापिका शुबी चंद उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुरुआत एन वाई पी, बिहार के सचिव नीरज काँस्यकार ने युवाओं का स्वागत जय जगत गीत गा कर किया गया। फिर इग्नू के उप सचिव आनंद कुमार ने कहाँ आज हम सभी डॉ एस एन सुब्बा राव भाईजी से प्रेणना ले एक घंटा देह को और एक घंटा देश को देने का संकल्प लेकर आज गाँधी घाट को साफ कर यह चेतना जागृत करना हैं सरकार का हर कार्यक्रम को सफल करने हेतु युवाओं को निस्वार्थ भाव से आगे आना होगा। हैहयवंशीय काँस्यकार क्षत्रिय समिति के पूर्व सचिव सुनील कुमार कसेरा ने कहाँ की सफाई मेरा कर्तव्य नहीं धर्म हैं सनातन धर्म का महान पर्व छठ पूजा हम सभी पुनः पुरे घाट का सफाई दिल से करुँगा।

 

 

प्रधानाध्यापिका शुबी चंद ने कहाँ की सफाई और सर्व धर्म प्रार्थना आज भारत के विकास में एक महत्वपूर्ण कार्य करेगी जिससे मतभेद को समाप्त कर अखंड भारत का निर्माण किया जा सके राष्ट्रीय युवान सेवा फेलोसिप यहीं नहीं भारत के विभिन्न राज्यों में कार्यक्रम कर युवाओं को प्रेरित कर रही हैं। इसके बाद सभी ने फ़ौरा, कुदाल, बेलचा,झाड़ू,टोकरी आदि लेकर सफाई करने लगे और अनेक स्लोगन से जानता के बीच सदभावना, भाईचारा आदि का सन्देश देते हुए तन मन से भारत माँ को स्वस्थ बनाने में लग गए। अंत में सभी ने मिलकर सर्व धर्म प्रार्थना का आयोजन कर रघुपती राघव राजा राम का गीत गाकर सभी के मंगलमय जीवन की कामना कर सभा को समाप्त किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सुनील, आनंद, संजय, मनोज, संदीप, पुट्टू, कल्लू, राकेश, पिंटू, नमन, लक्ष्य, युवान, राज कुमार,नीरज, सौरभ, अंशु, जैकी, समर, अमन , नित्या,मोलू,उत्कर्ष, विनस, शुबी, फरत, मोनी, सना, आशिया, अदीबा, सागुफ, सवा, आफरीन,एशिया, तरनुम, आदि ने महत्वपूर्ण योगदान रहा।