October 19, 2024

ख़बरे टीवी – योगेंद्र सिंह,  जिला पदाधिकारी, नालंदा ने बिहारशरीफ बाईपास एवं ईवीएम वेयरहाउस निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

योगेंद्र सिंह,  जिला पदाधिकारी, नालंदा ने बिहारशरीफ बाईपास एवं ईवीएम वेयरहाउस निर्माण कार्य का किया निरीक्षण.

( ख़बरे टीवी – 9523505786 ) – जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह ने आज निर्माणाधीन बिहारशरीफ बाईपास का निरीक्षण किया।
बाईपास निर्माण का कार्य काफी तेजी से किया जा रहा था। परंतु लॉक डाउन लागू होने के उपरांत कार्य बंद हो गया था। पुनः लॉक डाउन में निर्माण कार्य में छूट मिलने के बाद कार्य प्रारंभ किया गया है।


इस बाईपास का निर्माण कार्य दो खंडों में किया जा रहा है। बाईपास का दक्षिणी खंड नकटपुरा से शुरू होकर नवादा जाने वाले एनएच में पावर ग्रिड के पास मिलता है। यह खंड एनएच 82 का ही अंश है। इसमें निर्माण कार्य एनएचएआई द्वारा किया जा रहा है। इस भाग में जमीन संबंधी सभी मामलों को लगभग सुलझा लिया गया है। जिला पदाधिकारी ने कार्य की स्थिति पर संतोष व्यक्त किया तथा कार्य में और भी तेजी लाने को कहा। मिट्टी से संबंधित कार्य को तेजी से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इस क्रम में प्रोजेक्ट मैनेजर राघवेंद्र कुमार एवं जिला भू अर्जन पदाधिकारी भी साथ थे।


बाईपास के उत्तरी खंड (नकटपूरा से पिचासा मोड़ तक) का निर्माण कार्य पथ प्रमंडल बिहार शरीफ द्वारा कराया जा रहा है। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने अर्थ वर्क को तेजी से पूरा कराने का निर्देश दिया। इस खंड में दो पुलों का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है। इनका अप्रोच कार्य को तेजी से पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल बिहार शरीफ एवं जिला भू अर्जन पदाधिकारी मौजूद थे।


बिहारशरीफ बाईपास के निरीक्षण के उपरांत जिला पदाधिकारी ने एकंगर सराय रोड में मगड़ा में निर्माणाधीन ईवीएम वेयरहाउस के कार्य का भी निरीक्षण किया। यह कार्य भी लॉकडाउन के कारण बंद हो गया था। पुनः छूट मिलने पर कार्य प्रारंभ किया गया है। जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल को संसाधनों एवं मैन पावर में बढ़ोतरी कर कार्य में तेजी लाने का निदेश दिया। निरीक्षण के क्रम में कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Other Important News