October 19, 2024

ख़बरे टी वी – जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की बैठक।

जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की बैठक।


( ख़बरे टी वी – 9523505786 ) जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक नीलेश कुमार ने आज सभी अनुमंडल, प्रखंड एवं थाना स्तरीय पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की ।
सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को बताया गया कि आगामी एक सप्ताह में अधिक से अधिक प्रवासी कामगारों के पहुंचने की संभावना है। इसलिए प्रखंड स्तर पर बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटर की क्षमता को बढ़ाने का निर्देश दिया गया। इसके लिए पूर्व से चिन्हित भवनों को तैयार स्थिति में रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर पंचायत स्तर पर भी क्वॉरेंटाइन सेंटर को कार्यरत करने के लिए भी व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
क्वॉरेंटाइन सेंटर पर आने वाले लोगों को मच्छरदानी एवं डिग्निटी किट आते ही उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। नाश्ता, चाय एवं भोजन समय से उपलब्ध कराने को कहा गया। भोजन की गुणवत्ता पर लगातार नजर बनाए रखने का निर्देश दिया गया। सभी स्थानीय पदाधिकारियों को नियमित रूप से स्वयं भोजन टेस्ट करने को कहा गया।
यहां आने वाले लोग विभिन्न तरह की कठिनाइयों का सामना कर पहुंचे हैं, इसलिए लोगों से लगातार संवाद कर उनका हालचाल लेते रहने का निर्देश दिया गया।
क्वॉरेंटाइन सेंटर पर रहने वाले लोगों को आपस में भी सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने हेतु जागरूक करते रहने को कहा गया।
प्रत्येक क्वॉरेंटाइन सेंटर को कंटेनमेंट जोन की तरह ही व्यवस्थित रखने का निर्देश दिया गया।
रेड जोन क्षेत्र से आने वाले प्रवासी कामगारों का सैंपल प्राथमिकता के आधार पर जांच हेतु भेजा जा रहा है।
विभिन्न माध्यमों से कुछ लोग सीधा अपने गांव पहुंच जा रहे हैं, जिसके बारे में ग्रामीणों द्वारा तत्काल स्थानीय प्रशासन को सूचित भी किया जा रहा है। ऐसे लोगों को तत्काल संबंधित क्वॉरेंटाइन सेंटर पर लाने के लिए प्रखंड स्तर पर अलग से वाहन की व्यवस्था सुनिश्चित रखने को कहा गया।
राज्य सरकार के पंचायती राज विभाग के माध्यम से प्रत्येक परिवार को ₹20 तक का साबुन एवं चार-चार कपड़े का मास्क उपलब्ध कराने हेतु आदेश एवं राशि की व्यवस्था की गई है। इसका वितरण संबंधित वार्ड सदस्य के माध्यम से सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।
ग्रामीण क्षेत्रों में साबुन एवं मास्क के वितरण एवं इसके अनिवार्य उपयोग के बारे में माइकिंग के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार कराने का निर्देश दिया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता निदेशक डीआरडीए, सहायक समाहर्ता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, थाना प्रभारी एवं अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी जुड़े थे।

Other Important News