October 19, 2024

ख़बरे टी वी – संत जोसफ पब्लिक स्कूल की उपप्रचार्या नीतू सिंह को राजधानी पटना में आईएएस मंत्रा द्वारा राष्ट्रीय नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया

राष्ट्रीय नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित हुई संत जोसेफ खुदागंज की नीतू सिंह ।।।

मुरलीधर केशरी – इसलामपुर प्रखंड के खुदागंज बाजार के संत जोसफ पब्लिक स्कूल की उपप्रचार्या नीतू सिंह को राजधानी पटना में आईएएस मंत्रा द्वारा आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में दूरदर्शन पटना के निदेशक राजकुमार नाहर ,आईएएस मंत्रा के निदेशक नवजीत सिंह रावत एवं राष्ट्रीय हिंदी अकादमी के अध्यक्ष डॉक्टर अनिल सुलभ ने राष्ट्रीय नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया।उन्हें ये सम्मान महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है।
इस अवसर पर नीतू सिंह को प्रतीक चिन्ह, प्रस्सति पत्र,अंगवस्त्र आदि देकर सम्मानित किया गया।
इस सम्मान के लिए पूरे बिहार के 38 जिलों से 38 महिलाओं का चयन किया गया था।नालंदा जिले से शिक्षिका नीतू सिंह का चयन किया गया था।


इस अवसर पर राजकुमार नाहर ने कहा कि नालंदा जिले शुरू से ही ज्ञान का भंडार रहा है चाहे वो खेल का क्षेत्र हो या महिला सशक्तिकरण का।आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से एक कदम भी कम नही है आज महिलाओं की बजह से ही ये मानव समाज सुचारू रूप से संचलित है।
इस अवसर पर आईएएस मंत्रा के निदेशक नवजीत सिंह रावत, संत जोसफ पब्लिक स्कूल खुदागंज के निदेशक विक्की कुमार सिंह ने नीतू सिंह को बधाई देते हुए उनके सुनहरे भविष्य की कामना की है।

Other Important News