October 19, 2024

ख़बरे टी वी – प्रखंड कार्यालय पर शनिवार को केंद्र सरकार के द्वारा लाये गये C.A.A, N.R.C, N.P.R एवं राज्य सरकार के जनविरोधी नीति के खिलाफ राजद कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना दिया


बबलु पत्रकार – इसलामपुर(नालंदा) — प्रखंड कार्यालय पर शनिवार को केंद्र सरकार के द्वारा लाये गये C.A.A, N.R.C, N.P.R एवं राज्य सरकार के जनविरोधी नीति के खिलाफ राजद कार्यकर्ताओं ने प्रखंड अध्यक्ष मो0 इसराइल उर्फ बरबाद सिंह की अगुआई में एक दिवसीय धरना दिया। धरना को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि अब इस देश में हम सभी को अपनी नागरिकता का प्रमाण देना होगा। नेताओं ने केंद्र सरकार सहित राज्य सरकार के जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकाली।

नेताओं ने कानून को देश का काला कानून बताते हुए इसे रद्द करने की मांग किया। इस धरने को राकेश कुमार रौशन, कपिलदेव सिंह(पूर्व मुखिया), युगेश्वेर मुखिया, मिथलेश यादव, राधे लाल गुप्ता, जीवु यादव, रंजीत यादव, सत्येंद्र सिंह, इंद्रदेव चंद्रवंशी,मो0असलम,मो0इरफान सहित दर्जनों लोगों ने संबोधित किया। सभा के उपरांत आठ सूत्री मांगों का एक स्मार पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा गया।

वहीं दूसरी ओर प्रखंड कार्यालय पर ही पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मो0 शहाबुद्दीन के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भी एक दिवसीय धरना दिया। धरने को महेंद्र सिंह यादव, सुभाष यादव, शंभु यादव सहित कई ने संबोधित किया।

Other Important News