October 18, 2024

ख़बरे टीवी – हरिबाग +2 उच्च विद्यालय के प्रांगण में बुधबार को खेल मंत्रालय भारत सरकार नेहरू युवा केन्द्र के द्वारा खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया


बबलु पत्रकार की रिपोर्ट, इसलामपुर(नालंदा)- प्रखंड के हरिबाग +2 उच्च विद्यालय के प्रांगण में बुधबार को खेल मंत्रालय भारत सरकार नेहरू युवा केन्द्र के द्वारा खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन इसलामपुर प्रखंड उपप्रमुख शैलेन्द्र कुमार सिंह ‘अधिवक्ता’ ने किया।

इस अवसर पर उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए उपप्रमुख ने कहा कि खेल को जीवन मे लाना अति आवश्यक है, उन्होंने कहा कि खेल से बच्चों में शारीरिक और मानसिक विकास की वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि आज के परिवेश में युवा वर्ग खेल से भी अपनी पहचान बनाते हुए अपनी मंजिल पा सकते हैं। इस प्रतियोगिता सभा को पूर्व जिला परिषद सदस्य रीतेश कुमार, प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार केशरी, नव प्रभात प्रशांत, सिंटू कुमार सहित अन्य ने संबोधित किया।

Other Important News