October 18, 2024

ख़बरे टीवी – स्थल पर कोई भी कार्य नहीं किया जा रहा था, जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह ने आज विश्व शांति स्तूप तक जाने के लिए निर्माणाधीन नए रोपवे का कार्यस्थल पर निरीक्षण किया

जिला पदाधिकारी ने निर्माणाधीन रोपवे का किया निरीक्षण

जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह ने आज विश्व शांति स्तूप तक जाने के लिए निर्माणाधीन नए रोपवे का कार्यस्थल पर निरीक्षण किया।
स्थल पर कोई भी कार्य नहीं किया जा रहा था। कोई भी पदाधिकारी, कर्मी या मजदूर मौजूद नहीं थे। जिला पदाधिकारी ने इस पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि निर्माण एजेंसी राइट्स द्वारा बरती जा रही शिथिलता से पर्यटन विभाग को पत्र के माध्यम से अवगत कराया जाएगा। इस महत्वपूर्ण परियोजना का कार्य पूर्ण करने में विलंब हो चुका है, अब किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर उपस्थित थे।

Other Important News