October 19, 2024

ख़बरे टीवी – नालंदा  जिला पदाधिकारी ने मध्य विद्यालय वेन क्वॉरेंटाइन सेंटर का किया निरीक्षण.

नालंदा  जिला पदाधिकारी ने मध्य विद्यालय वेन क्वॉरेंटाइन सेंटर का किया निरीक्षण.

( ख़बरे टीवी – 9523505786 ) – जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह ने आज मध्य विद्यालय वेन क्वॉरेंटाइन सेंटर का निरीक्षण किया। इस सेंटर पर फिलहाल 70 लोग आवासित हैं।


जिला पदाधिकारी ने यहां रह रहे लोगों से उनका हालचाल एवं कठिनाइयों के बारे जानकारी ली।
निरीक्षण के क्रम में उन्होंने भोजन की गुणवत्ता को भी देखा जो संतोषप्रद पाया गया। लोगों से भी भोजन की गुणवत्ता के बारे में उन्होंने पूछताछ की। सभी लोगों ने इस पर संतोष व्यक्त किया।
निरीक्षण के क्रम में अंचलाधिकारी वेन एवं अन्य प्रतिनियुक्त पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।

Other Important News