October 19, 2024

ख़बरे टीवी – नालंदा जिला पदाधिकारी ने प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय गिरियक क्वॉरेंटाइन सेंटर का किया निरीक्षण

नालंदा जिला पदाधिकारी ने प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय गिरियक क्वॉरेंटाइन सेंटर का किया निरीक्षण

( ख़बरे टीवी – 9523505786 ) – जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह ने आज प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय गिरियक क्वॉरेंटाइन सेंटर का निरीक्षण किया। इस सेंटर में फिलहाल 44 लोग आवासित हैं।


उन्होंने सेंटर में आवासित लोगों से उनका हालचाल जाना। भोजन की गुणवत्ता एवं अन्य सामग्रियों की उपलब्धता के बारे में भी फीडबैक लिया। सभी लोगों ने व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।
जिला पदाधिकारी ने लोगों से उनके कार्यस्थल एवं कार्यक्षेत्र के बारे में भी पूछताछ की। उन्होंने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम जैसी योजनाओं के बारे में भी लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि इन योजनाओं के माध्यम से इच्छुक लोग अपना रोजगार व्यवसाय कर सकेंगे। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी गिरियक को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं अन्य योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।


निरीक्षण के क्रम में स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं अन्य प्रतिनियुक्त कर्मी उपस्थित थे।

 

क्वॉरेंटाइन सेंटर निरीक्षण के उपरांत जिला पदाधिकारी ने प्रखंड कार्यालय गिरियक परिसर में नवनिर्मित जल जीवन हरियाली वाटिका का भी अवलोकन किया तथा इसकी सराहना की। उन्होंने प्रखंड परिसर स्थित तालाब का भी निरीक्षण किया तथा इसके सौंदर्यीकरण हेतु पहल करने का निर्देश दिया।

Other Important News