October 19, 2024

ख़बरे टीवी – एन एच 82 से सटे घर के छत पर झाड़ू लगाने के दौराण लोहे की छड़ ग्यारह हजार के बिजली तार में संपर्क आने से करंट लगने से युवक की मौत.

एन एच 82 से सटे घर के छत पर झाड़ू लगाने के दौराण लोहे की छड़ ग्यारह हजार के बिजली तार में संपर्क आने से करंट लगने से युवक की मौत.

( ख़बरे टीवी – 9523505786 ) – अस्थावां थाना क्षेत्र के मालती गावं के पास एन एच 82 से सटे घर के छत पर झाड़ू लगाने के दौराण लोहे की छड़ उठा कर रखने के समय ग्यारह हजार के बिजली तार में संपर्क आने से करंट लगने से युवक की मौत। ग्रामीणों ने बताया कि मानपुर थाना क्षेत्र के देवकली गावं निवासी अनिल कुमार के लगभग 30 वर्षीय सोनु कुमार की मौत हो गयी है। ग्रामीणों ने बताया कि मकान में आटा चक्की का मिल चला था। देवकली से प्रतिदिन आकर मिल चलाता था। शाम में घर चला जाता था सुबह उठकर आ जाता था। छत दुसरे मंजिल का काम हो रहा था। सुबह के लगभग आठ बजे आकर पिता का खाना लेकर आया था। मृतक के पिता केवल घर में रह रहा था। परिवार के अन्य सदस्य देवकली में रहते हैं। मृतक के दो भाईयों में सबसे बड़ा था। छत पर गिरे हुए बालु को बाढ़ने गया हुआ था। बाढ़ने के समय छड़ उठाकर एक जगह से दुसरी जगह उठा कर रखना चाह रहा था कि पास में बिजली के तार में छड़ सट गया । मृतक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। मौत की खबर सुन परिजन रोते बिलखते पहुंचे। परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। मौत की खबर पाकर मालती गावं के ग्रामीण दौड़ पड़े। घर के पास में ही बिजली का ट्रांसफार्मर है। ग्रामीणों की सुचना पाकर अस्थावां पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि लाश को पोस्टमार्ट के लिये भेज दिया गया।

Other Important News