October 18, 2024

खबरें टी वी -नेहरू युवा केन्द्र नालंदा, युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग भारत सरकार के तत्वाधान में संविधान दिवस सह सद्भावना रैली का आयोजन

आज को नेहरू युवा केन्द्र,नालंदा युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग भारत सरकार के तत्वाधान में आर डी उच्च विद्यालय राजगीर के प्रांगण से कुण्ड पर अम्बेकर प्रतिमा तक संविधान दिवस सह सद्भावना रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वाड पार्षद माननीय श्री श्रवन कुमार ,श्री बिरजू राजवंशी,श्री श्याम किशोर राजवंशी, श्री श्यामदेव राजवंशी, नवादा के जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती पिंकी देवी,श्री मनतोष मिश्रा, रेलवे प्रबंधक राजगीर , महादलित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री बदल कुमार, अंबेडकर विचार मंच अध्यक्ष श्रीगणेश गौतम एवं अनेकों गणमान्य अतिथियों के नेतृत्व में सविधान दिवस सह सद्भावना रैली का आयोजन किया गया।इस अवसर पर गणमान्य अतिथियों द्वारा डाक्टर भीम राव अंबेडर के उलेखनिय संविधान रचना की चर्चा करते हुए कहा की इससे देश के सभी वर्गों को शांति,सुरक्षा, न्याय मिलता है।संविधान से ही कोर्ट,कचहरी,सचिवालय, समाहरणालय यानी देश के अंदर सभी व्यस्थपिका,कार्यपालिका एवं न्यायपालिका का संचालन संग्रहित है।कार्यक्रम में सांस्कृतिक का आयोजन किया गया।आज का कार्यक्रम नेहरू युवा केन्द्र, अम्बेकर जाग्रति मंच राजगीर एवं रघुनंदन ब्यास बॉयज क्लब पंडितपुर राजगीर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन किया गया था। केंद्र के लेखापाल श्री शिवनारायण दास ने आए अतिथियों को स्वागत करते हुए धन्यवाद दिए। 

Other Important News